6.1 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभोपालइंदौर में दौड़ने लगी मेट्रो ट्रेन, एक सप्ताह तक है फ्री सर्विस,...

इंदौर में दौड़ने लगी मेट्रो ट्रेन, एक सप्ताह तक है फ्री सर्विस, पीएम मोदी ने किया उद्धाटन

Published on

इंदौर:

एमपी के इंदौर को बड़ी सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है। इंदौर में आज से मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई है। पहले दिन महिलाएं मेट्रो में सफर कर रही हैं। यह मेट्रो सेवा अभी 6 किलोमीटर के रूट पर शुरू हुई है। इस रूट पर 5 स्टेशन हैं। मेट्रो शुरू होने से शहर में ट्रैफिक और प्रदूषण कम होने की उम्मीद है। पहले हफ्ते में लोग मुफ्त में मेट्रो में सफर कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली भोपाल से इसकी शुरुआत की है।

अभी छह किलोमीटर का हिस्सा शुरू हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इंदौर में आज से मेट्रो की शुरुआत हुई है। इंदौर मेट्रो का अभी सिर्फ 6 किलोमीटर का हिस्सा ही शुरू हुआ है। इसे ‘यलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर’ कहा जा रहा है। इसमें गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन शामिल हैं।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति
मेट्रो के शुरू होने से शहर में ट्रैफिक कम होगा। प्रदूषण भी कम होने की उम्मीद है। लोग पहले हफ्ते में मुफ्त में मेट्रो में घूम सकेंगे। मेट्रो स्टेशन को एक दिन पहले ही सजा दिया गया था। मेट्रो में सफर करते समय शहर की हरियाली का खूबसूरत नजारा दिखेगा।

जनवरी 2026 तक मेट्रो फेज-2 का काम पूरा होने की उम्मीद
इंदौर मेट्रो के फेज-2 का काम जनवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। PM नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना किया। अभी सिर्फ 5.9 किमी पर ही मेट्रो चलेगी। पूरा प्रोजेक्ट 31 किमी लंबा है।

अंडरग्राउंड भी है मेट्रो
मेट्रो का कुछ हिस्सा जमीन के नीचे भी है। इस हिस्से का टेंडर हो चुका है, लेकिन अभी काम शुरू नहीं हुआ है। वहीं, इंदौर मध्य प्रदेश का पहला ऐसा शहर हो गया है, जहां मेट्रो ट्रेन की सेवा है। भोपाल मेट्रो की शुरुआत में अभी देर है।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आयोजित की ‘वेण्डर मीट’

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपनी क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और...

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: निर्माणाधीन कारखाने में चल रहा था बारूद का खेल, श्रम विभाग की जांच में हुए बड़े खुलासे

भोपाल। मप्र के देवास जिले के टोंककलां में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले...

महंगाई का बड़ा झटका: देश भर में पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, मध्य प्रदेश में आसमान पर पहुंचे दाम

भोपाल। देश भर में ईंधन की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का सीधा असर...