7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यमिजोरम में बड़ा लैंडस्लाइड, 5 घर और एक मल्टीस्टोरी होटल ढहा, कई...

मिजोरम में बड़ा लैंडस्लाइड, 5 घर और एक मल्टीस्टोरी होटल ढहा, कई के मरने की आशंका मलबे में तलाश जारी

Published on

मिजोरम

दक्षिणी मिजोरम के लॉन्गतलाई शहर में बड़ा हादसा हुआ है। लगातार भारी बारिश के कारण बड़ा भूस्खलन हुआ है। इस लैंडस्लाइड में पांच मकान और एक होटल के ढह गया है। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। मौके पर अधिकारी पहुंचे हैं। राहत कार्य जारी है, हालांकि मूसलाधार बारिश से बचाव कार्य में बाधा आ रही है। अधिकारियों ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ।

लॉन्गतलाई के बाजार वेंग और चांदमारी इलाकों के सीमावर्ती इलाके में भूस्खलन की चपेट में आने से मकान और होटल ढह गए। अधिकारियों ने कहा कि होटल में ठहरे म्यांमा के कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

राहत कार्य जारी
अधिकारियों ने बताया कि लॉन्गतलाई जिले के सबसे बड़े नागरिक समाज संगठन ‘यंग लाई एसोसिएशन’ (वाईएलए) के स्वयंसेवकों के साथ-साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसआरडीएफ) और तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं। पूर्वोत्तर राज्य में शुक्रवार से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं हुई हैं।

इससे पहले शुक्रवार को आइजोल जिले में भारी बारिश के कारण मजदूरों के शिविर पर दीवार गिरने से 37 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यह घटमै आइजोल के उत्तरपूर्वी हिस्से में स्थित थुआम्पुई इलाके में हुई। जिस दौरान शिविर पर दीवार गिरी तब वहां दोनों लोग ठहरे हुए थे।

बारिश ने मचाई तबाही
राज्य आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और चट्टानें गिरने से जिलों को जोड़ने वाले कई मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। असम और मणिपुर की सीमा से सटे आइजोल जिले के मौचर गांव व आइजोल के पश्चिमी बाहरी इलाके में रंगवामुअल में बारिश के कारण जमीन धंसने और दीवार के ढहने से कम से कम दो घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

स्कूल बंद
राज्य के पूर्वी हिस्से में चम्फाई के बेथेल वेंग इलाके में भी एक घर भूस्खलन में ढह गया। पुलिस ने बताया कि पश्चिमी मिजोरम के मामित जिले में भूस्खलन और तेज हवा के कारण दो घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। भारी बारिश के कारण सैतुआल जिले को छोड़कर राज्य के सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...