6.5 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभोपालविधायक के पोते को पुलिस ने तीन घंटे में ढूंढ निकाला, गांव...

विधायक के पोते को पुलिस ने तीन घंटे में ढूंढ निकाला, गांव आने पर ढोले-नगाड़े और फूलों से वेलकम

Published on

छिंदवाड़ा:

रायसेन से लापता बच्चा छिंदवाड़ा में मिल गया है। पुलिस ने यह कमाल सिर्फ तीन घंटे में कर दिखाया है। रायसेन से किडनैप हुए दो साल के बच्चे को सिर्फ 3 घंटे में ढूंढ निकाला। बच्चे को तामिया के जंगलों से बचाया गया। किडनैपर बच्चे को नींद की गोली देकर भोपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस ने उन्हें घेर लिया और दो आरोपियों को पकड़ लिया। रायसेन पुलिस से मिली जानकारी और छिंदवाड़ा पुलिस की तत्परता से ये मुमकिन हो पाया। अपह्रत बच्चा बेगमगंज विधायक देवेंद्र पटेल का पोता है।

तमिया के जंगल में मिला बच्चा
ये घटना पिछली रात की है। रायसेन पुलिस को खबर मिली कि पालोहा गांव के योगेंद्र पटेल के दो साल के बेटे को किडनैप कर लिया गया है। किडनैपर बच्चे को छोड़ने के लिए फिरौती मांग रहे थे।रायसेन पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने मोबाइल लोकेशन और टेक्निकल जानकारी निकाली। इससे पता चला कि किडनैपर छिंदवाड़ा जिले के तामिया इलाके में छिपे हो सकते हैं।

रात में टीम लेकर पहुंचे तमिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए छिंदवाड़ा के SP अजय पांडे खुद रात में टीम लेकर तामिया पहुंचे। उन्होंने ऑपरेशन की कमान संभाली। तामिया के थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष जैतवार को तुरंत संदिग्धों को ढूंढने का आदेश दिया गया। पुलिस टीम को टेक्निकल एनालिसिस और गुप्त जानकारी से गांव साझकुई में किडनैपरों के ठिकाने का पता चला। आरोपी एक लोकल आदमी के घर में छिपे थे। बच्चा भी वहीं था।

बच्चे को दी थी नींद की गोली
छिंदवाड़ा पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की। बच्चे को सुरक्षित बचाया गया और दो किडनैपरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि बच्चे को नींद की गोली दी गई थी ताकि वह रोए नहीं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम

  1. राहुल पिता वीरेन्द्र कुमार पटेल (30 वर्ष), निवासी – करोला, जिला रायसेन
  2. उमेश गौर पिता सुशील गौर (22 वर्ष), निवासी – करोला, थाना बेगमगंज, जिला रायसेन

दोनों ने माना कि उन्होंने फिरौती के लिए बच्चे का किडनैप किया था। उन्होंने ये भी बताया कि वे अपने साथी अन्नू पटेल के कहने पर बच्चे को लेकर भोपाल या किसी और शहर भागने वाले थे।

रायसेन पुलिस से मिला इनपुट
छिंदवाड़ा पुलिस ने रायसेन पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर तेजी से जांच की। कुछ ही घंटों में ऑपरेशन सफल हो गया। बच्चे और पकड़े गए आरोपियों को रायसेन पुलिस को सौंप दिया गया है।वहीं, बच्चे को बरामद कर पुलिस की टीम जब रायसेन स्थित गांव पहुंची तो वहां ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया है। लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया है। परिवार में बच्चे की वापसी की खुशी है।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आयोजित की ‘वेण्डर मीट’

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपनी क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और...

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: निर्माणाधीन कारखाने में चल रहा था बारूद का खेल, श्रम विभाग की जांच में हुए बड़े खुलासे

भोपाल। मप्र के देवास जिले के टोंककलां में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले...

महंगाई का बड़ा झटका: देश भर में पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, मध्य प्रदेश में आसमान पर पहुंचे दाम

भोपाल। देश भर में ईंधन की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का सीधा असर...