8.3 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराजनीतिअपनी तारीफ खुद करने की जरूरत नहीं… 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर खरगे...

अपनी तारीफ खुद करने की जरूरत नहीं… ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज, संसद के विशेष सत्र की मांग

Published on

नई दिल्ली

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देश का सियासी पारा हाई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला तेज कर दिया। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद के विशेष सत्र की मांग फिर से दोहराई। खरगे ने कहा कि राष्ट्रीय मामलों में एकता होनी चाहिए और विरोधियों को हराने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर सभी नेताओं को चुप रहना चाहिए। CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद खड़गे ने यह बातें कहीं है। दरअसल जनरल चौहान ने कहा था कि भारत को पाकिस्तान के साथ हालिया युद्ध में नुकसान हुआ था, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के 6 भारतीय जेट विमानों को गिराने के दावे को गलत बताया था।

‘देश को गुमराह किया जा रहा है’
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर सभी नेताओं को बोलने से पहले सोच समझकर बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को गुमराह किया जा रहा है, इसलिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए। खरगे ने कहा, ‘हमें कब क्या बोलना है, यह पता होना चाहिए. राष्ट्रीय मामलों में एकता होनी चाहिए और हमारा ध्यान विरोधियों को हराने पर होना चाहिए।’

‘पीएम को चुनावी भाषण देने से बचना चाहिए’
उन्होंने आगे कहा, ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर देश के सभी नेताओं को चुप रहना चाहिए। इसके बारे में बोलने से पहले यह समझना बेहतर है कि क्या हुआ है।’ खरगे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के राजनीतिकरण की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को ‘चुनावी भाषण देने से बचना चाहिए।’ उन्होंने कहा, प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट आने से पहले कोई चुनावी अभियान नहीं होना चाहिए। पीएम मोदी को चुनावी भाषण देने से बचना चाहिए, आत्म-प्रशंसा की कोई आवश्यकता नहीं है, पूरा देश हमारी सशस्त्र सेनाओं के साथ खड़ा है।’

पीएम मोदी पर भड़के खरगे
पीएम मोदी ने कहा कि सेना को पूरी छूट दी गई है, लेकिन खरगे का कहना है कि पीएम मोदी को इस बारे में बार-बार बोलने की जरूरत नहीं है। इससे ऐसा लगता है कि सरकार इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है। पाकिस्तान ने भी अपनी संसद बुलाई है, इसलिए भारत को भी इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए संसद का सत्र बुलाना चाहिए। इससे पता चलता है कि भारत इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से ले रहा है।

कांग्रेस ने पूछे ये सवाल
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया युद्धविराम को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने युद्धविराम की अचानक घोषणा, अमेरिका की भूमिका और CDS जनरल अनिल चौहान के हालिया बयानों पर चिंता जताई है। खेड़ा ने पूछा कि युद्धविराम की शर्तें क्या हैं और इसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों की?
उन्होंने CDS के बयानों पर भी सवाल उठाए और सरकार से देश की रक्षा तैयारियों के बारे में जानकारी देने की मांग की। यह सब तब शुरू हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को रोका। कांग्रेस पार्टी अब संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही है ताकि युद्धविराम और राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा हो सके।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

राजधानी में गैंगवार की आहट: तीन माह से फरार गैंगस्टर घर पहुँचा तो दुश्मनों ने बरसाईं गोलियां

भोपाल राजधानी के ऐशबाग इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक गैंगस्टर के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...