13.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभोपालकुर्बानी है 'सबाब का काम'… विवादित पोस्ट को लेकर उज्जैन में मौलाना...

कुर्बानी है ‘सबाब का काम’… विवादित पोस्ट को लेकर उज्जैन में मौलाना पर FIR, घर से भागा

Published on

उज्जैन

महिदपुर में एक मौलाना के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज हुआ है। उज्जैन पुलिस ने यह कार्रवाई एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता की शिकायत पर की है। मौलाना तुरब अली पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने का आरोप है। पुलिस ने FIR दर्ज कर मौलाना की तलाश शुरू कर दी है।

मौलना पर एफआईआर
महिदपुर में मौलाना तुरब अली की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अखंड हिंदू सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज प्रजापत ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि मौलाना ने सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो शेयर किए हैं, जिनसे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

पोस्ट किए थे दो वीडियो
पुलिस के अनुसार, मौलाना तुरब अली ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो वीडियो पोस्ट किए थे। इन वीडियो में पाकिस्तानी मौलानाओं द्वारा गाय की कुर्बानी से जुड़ी बातें कही गई थीं। मनोज प्रजापत का आरोप है कि इन वीडियो से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस को एक लिखित शिकायत दी और विवादित वीडियो की पेनड्राइव भी सौंपी। प्रजापत ने पुलिस से यह भी कहा कि मौलाना के सोशल मीडिया अकाउंट पर अन्य विदेशी मौलवियों की सामग्री की भी जांच की जाए।

महिदपुर के थाना प्रभारी नरेंद्र बहादुर प्रताप सिंह परिहार ने बताया कि मौलाना तुरब अली के खिलाफ IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने मौलाना के घर पर छापा मारा, लेकिन वे फरार हो गए। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है। पुलिस संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

मौलाना के गिरफ्तारी की मांग
इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौलाना की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही मौलाना को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री शेयर न करें।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...