6.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यIndigo फ्लाइट से टकराया गिद्ध, 175 यात्री थे सवार… विमान की रांची...

Indigo फ्लाइट से टकराया गिद्ध, 175 यात्री थे सवार… विमान की रांची में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Published on

पटना,

सोमवार को पटना से रांची आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट से गिद्ध टकरा गया. जिसके चलते फ्लाइट को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी. बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में करीब 175 यात्री सवार थे. सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक आर.आर मौर्य ने बताया कि यह घटना दोपहर सवा एक बजे हुई. विमान एयरपोर्ट से करीब 10 से 12 समुद्री मील की दूरी और 3 से 4 हजा फीट की ऊंचाई पर था, तभी एक गिद्ध से टकरा गया. इसके बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत आपात लैंडिंग की.

इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट पक्षी से टकराई
बता दें, विमान एयरबस 320 है, जो पटना से रांची आ रहा था और बाद में कोलकाता जाने वाला था. अधिकारी ने बताया कि गिद्ध से टकराने के कारण विमान को नुकसान पहुंचा है. विमान की जांच के लिए इंजीनियरों की टीम पहुंची है जो नुकसान का आकलन कर रही है.

आपात लैंडिंग के दौरान सभी यात्री सुरक्षित
इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई. हालांकि इंडिगो की तरफर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. फिलहाल विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...