7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यदेखते रह गए जज साहब जब कोर्ट रूम में ही महिला इंस्पेक्टर...

देखते रह गए जज साहब जब कोर्ट रूम में ही महिला इंस्पेक्टर ने जड़ दिया वकील को थप्पड़, जानें पूरा मामला

Published on

अहमदाबाद:

गुजरात में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। गुजरात पुलिस की एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने न्याय के मंदिर यानी कोर्ट में जज के सामने ही वकील को थप्पड़ जड़ दिए। यह घटना वडोदरा जिला कोर्ट में सोमवार को हुई। वकील को थप्पड़ मारने के बाद महिला पुलिस इंस्पेक्टर को निलंबित करने की मांग हो रही है। वकीलों के बार संघ ने धमकी दी है कि अगर इस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई में उन्हें निलंबित नहीं किया गया तो वकील उग्र आंदोलन करेंगे। लेडी इंस्पेक्टर ने जिस वकील को थप्पड़ जड़े वह गुजरात हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। एक विशेष मामले में पेश होने के लिए वह सोमवार को वडोदरा कोर्ट पहुंचे थे।

क्या था पूरा मामला?
वडोदरा के दिवालीपुरा कोर्ट परिसर में सोमवार को एक गंभीर घटना घटी। गोरवा थाने की सेकेंड महिला पीआई सीएच असोदरा एक मामले में आरोपी के साथ कोर्ट में पेश हुईं। इस दौरान पुलिस अधिकारी और अहमदाबाद के वकील शेख महमूद आदिल के बीच तीखी बहस हो गई, जिसके बाद मामला बढ़ गया। वकील ने इतने गंभीर आरोप लगाए हैं कि बहस के दौरान पीआई सीएच असोदरा ने उन्हें दो बार थप्पड़ मारे। यह घटना ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ए के शाह की कोर्ट में हुई। कोर्ट में मौजूद जज साहब और उनका स्टॉफ इस घटना को देखता रह गया। वहां पर मौजूद दूसरे वकील और लोग भी सन्न रह गए। यह घटना कोर्ट परिसर में तेजी से फैल गई। इसके बाद कोर्ट में हंगामा शुरू हो गया।

नहीं हो पाई सुलह, थाने पर पहुंचा केस
महिला पीआई ने जिस वकील को थप्पड़ जड़े उनकी पहचना शेख महमूद आदिल के तौर पर हुई। वडोदरा वकील संघ ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। वकील संघ ने आरोपी पुलिस अधिकारी सीएच असोदरा को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। बार संघ ने धमकी दी है कि अगर इस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें निलंबित नहीं किया गया तो वकील उग्र आंदोलन करेंगे। इस घटना के कोर्ट परिसर में गहमागहमी बढ़ गई। इसको देखते हुए एहतियात के तौर पर 4 थानों के पीआई और एसीपी समेत स्टाफ कोर्ट पहुंचे। उन्होंने मामले को सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बन पाई। पूरे मामले को अब अकोटा थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। कानून के जानकारों का कहना है कि इस मामले को जज कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। पुलिस ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर सकती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...