7 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यसपा के गुंडे DSP को घसीटते थे, अब सिपाही कलेजा निकाल… सपा...

सपा के गुंडे DSP को घसीटते थे, अब सिपाही कलेजा निकाल… सपा पर हमलावर हुए योगी के मंत्री

Published on

बलिया:

उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा शासन में लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर सपा के गुंडों ने डीएसपी को घसीटा था। लेकिन आज योगी राज में अगर कोई पुलिस की वर्दी को हाथ लगाएगा, तो सिपाही उसका कलेजा निकाल देगा।

बलिया में डाक बंगले पर मीडिया से बातचीत में मंत्री ने अखिलेश के कार्यवाहक डीजीपी वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष में होने के कारण अखिलेश बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सपा शासन की हकीकत भी याद रखनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था इतनी मजबूत है कि रात 1-2 बजे भी महिलाएं सुरक्षित घर लौट सकती हैं। उन्होंने अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द होने पर कहा कि यह न्यायालय का आदेश है, जो सर्वोपरि है। कानून के मुताबिक सजा मिलने पर सदस्यता समाप्त होती है।

आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया
मंत्री ने भारत की सैन्य ताकत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में सेना 500 किलोमीटर अंदर तक घुसकर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करती है। इस्लामाबाद, लाहौर या रावलपिंडी में सर्जिकल स्ट्राइक से सेना ने आतंक के अड्डों को ध्वस्त किया है। ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में रहते सीमाओं पर हमलों के बावजूद सिर्फ वार्ता करती थी, लेकिन आज एक सैनिक की शहादत का जवाब 10 दुश्मन सैनिकों की मौत से दिया जाता है।

उत्तर प्रदेश में निवेश हो रहा
उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार के कारण उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। पहले पलायन होता था, अब निवेश आ रहा है। 2029 तक यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है। मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी को वैश्विक मंच पर मिलने वाला सम्मान भारत की ताकत का प्रतीक है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...