15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयCM भजनलाल शर्मा केशोरायपाटन में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

CM भजनलाल शर्मा केशोरायपाटन में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Published on

CM भजनलाल शर्मा केशोरायपाटन में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 5 जून को बूंदी जिले के केशोरायपाटन आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री केशवरायपाटन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सबसे पहले गोहाटा पहुंचकर रामजल सेतु लिंक परियोजना (संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना) के तहत बनने वाले एक्वाडक्ट का हवाई निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद दोपहर 2.35 बजे वे केशवरायपाटन के चंबल घाट पर पहुंचेंगे, जहां जल पूजन, चुनरी महोत्सव और जल स्वावलंबन अभियान 2.1 के अंतर्गत बूंदी जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3.30 बजे केशवरायपाटन मंदिर में दर्शन और पूजन भी करेंगे।

यह भी पढ़िए: Bhopal Metro : हर कोई कर रहा बेशब्री से इंतजार आखिर भोपाल में कब से दौड़ेगी मेट्रो जानिए लेटेस्ट अपडेट

प्रदेश में भूजल स्तर बढ़ाने और जल संचयन के प्रमुख उद्देश्यों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर 5 से 20 जून तक ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के पावन अवसर पर की जा रही है। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और लोगों को पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि यह एक जन आंदोलन बन सकें।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...