19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यSurya Mitra Krishi Feeder Yojana: MP के किसानों को मिलेगी दिन में सस्ती...

Surya Mitra Krishi Feeder Yojana: MP के किसानों को मिलेगी दिन में सस्ती बिजली मोहन सरकार की सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना

Published on

Surya Mitra Krishi Feeder Yojana: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी अच्छी ख़बर है. अब उन्हें दिन में होने वाले बिजली कटौती से राहत मिलेगी. मोहन सरकार सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के तहत राज्य के कृषि फीडरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का अभियान चला रही है, ताकि किसानों को दिन में सबसे सस्ती बिजली मिल सक

इस अभियान के संबंध में, 10 जून को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस शिखर सम्मेलन में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र के निवेशक हिस्सा लेंगे और बोली प्रक्रिया में भाग लेंगे. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.

दिन में मिलेगी सस्ती बिजली

नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सोच के साथ मध्य प्रदेश अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. सरकार किसानों को दिन में पर्याप्त ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों को दिन में सबसे सस्ती बिजली प्रदान करेगी. यह योजना केंद्र सरकार की कुसुम सी योजना के साथ-साथ राज्य सरकार की अपनी गैर-सब्सिडी वाली योजना को भी एकीकृत करेगी, हालांकि कुसुम सी में सब्सिडी का प्रावधान है, जिसका लाभ निवेशकों को भी मिलेगा.

1200 मेगावाट की सब्सिडी

बताया जा रहा है कि भारत सरकार इस योजना के तहत 1200 मेगावाट की सब्सिडी प्रदान करेगी. इस योजना को लेकर कैबिनेट में अलग से निर्णय लिया गया है. 10 जून को शिखर सम्मेलन में आने वाले निवेशकों से क्षमता के बारे में जानकारी ली जाएगी.

देश का पहला ऐसा राज्य है मध्य प्रदेश

10 जून को होने वाले सूर्य मित्र महा-सम्मेलन के संबंध में ACS मनु श्रीवास्तव ने कहा, मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जो कृषि फीडरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने जा रहा है. राज्य में इस योजना से किसानों को दिन में बिजली मिलेगी, इसलिए उन्हें खेतों में सिंचाई और अन्य कार्यों के लिए रात तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने यह भी बताया कि सबस्टेशन की कम क्षमता के कारण इसे बढ़ाया जा रहा है, ताकि यह योजना सुचारू रूप से चल सके और छोटे निवेशकों को भी इसका लाभ मिल सके.

यह भी पढ़िए: सार्थक वेलफेयर सोसाइटी की एक शिक्षा के लिए सार्थक पहल

अस्वीकरण: यहाँ दी गई जानकारी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयानों और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. योजनाओं के कार्यान्वयन और सब्सिडी के नियमों में भविष्य में बदलाव संभव है. सटीक जानकारी के लिए सरकारी अधिसूचनाओं का संदर्भ लें.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...