26.7 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभोपालयुवा कांग्रेस में चुनाव के लिए 51 हजार से अधिक ने ली...

युवा कांग्रेस में चुनाव के लिए 51 हजार से अधिक ने ली सदस्यता— सदस्यता शुल्क 50 रुपए जमा कर बन रहे मेंबर

Published on

भोपाल

युवा कांग्रेस में चुनाव के लिए 51 हजार से अधिक ने ली सदस्यता— सदस्यता शुल्क 50 रुपए जमा कर बन रहे मेंबर,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश में 20 जून को सुख्या 9 बजे से मतदान और सदस्यता प्रक्रिया शुरू हुई है। इसमें वोटिंग के लिए जो फार्मूला तय किया गया है, उसके लिए 50 रुपए की सदस्यता फीस जमा कर सदस्य बनकर यूथ कांग्रेस के लिए वोटिंग की जा सकती है।

युवा कांग्रेस के जिन पदों के लिए वोटिंग की जाएगी, उसमें ब्लाक अध्यक्ष, एसेबली प्रेसिडेंट, जिला अध्यक्ष व जिला महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव के पद शामिल है। एक सदस्य छह वोट डालेगा और इसके बाद होने वाली मतगणना के आधार पर परिणाम सामने आंएगे।

प्रदेश युवा कांग्रेस के नए प्रदेश अगक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के लिए मतदन और सदस्यता प्रक्रिया शुरू हो गई है। 20 जून से 19 जुलाई तक होने वाले मतदान के लिए अब तक 51 हजार युवाओं ने सदस्यता से ली। सदस्यता लेने के बाद सदस्यों ने सभी छह पदों के लिए वोट डाल सकते हैं।

अध्यक्ष के लिए 18, महासचिव के लिए 178 युवा चुनाव मैदान में

युवा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जबकि प्रदेश महा सचिव पद पद के लिए 178 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। चुनाव कार्य से संबद्ध पदाधिकारियों के अनुसार सदस्यता फीस 20 जून से 21 जुलाई को शाम पांच बजे तक स्वीकार की जाए‌गी। इसके पहले एमपी में युवा कांग्रेस के चुनावों के लिए नामांकनों की स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी हो गई है।

यह भी पढ़िए: भेल लेडिस क्लब ने बनाया योग दिवस 

शुरुआत में तेज होगी सदस्यता

बताया जाता है कि युवा कांग्रेस के लिए सदस्यता अभियान चार-पांच दिन तेज चलेगा। इसकी वजह चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों द्वारा सदस्यता पर फोकस देता है। यही कारण है कि शनिवार देर शाम तक सदस्यों की संख्या 51 हजार तक पहुंच गई। युवा नेताओं की मानें तो यह संख्या 5 लाख का आंकडा पार कर सकती है।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....