6.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeUncategorizedRajasthan air force plane crash:राजस्थान के चूरू में वायुसेना का जगुआर लड़ाकू...

Rajasthan air force plane crash:राजस्थान के चूरू में वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश दोनों पायलटों की दर्दनाक मौत जांच शुरू

Published on

Rajasthan air force plane crash: राजस्थान के चूरू ज़िले के राजलदेसर के पास वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में दोनों पायलटों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुँच गईं. स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी. लोगों ने बताया कि तेज़ आवाज़ के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मौके पर विमान का मलबा खेतों में बिखरा पड़ा है.

विमान एक नियमित उड़ान पर था

घटना की जानकारी मिलते ही शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे. पुलिस ने वायुसेना को भी हादसे की सूचना दी है, जिसके बाद वायुसेना और सेना के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं. सूत्रों के अनुसार, यह लड़ाकू विमान श्रीगंगानगर के पास सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ान भरा था. यह एक डबल सीटर लड़ाकू विमान था, आपको बता दें कि डबल सीटर लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) के लिए किया जाता है. पायलटों के नाम लोकेन्द्र और ऋषि बताए जा रहे हैं.

सेना की टीम जांच में जुटी

स्थानीय लोगों ने बताया कि विमान में आग लगने के बाद उन्होंने खेतों में मौजूद पानी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन इसमें ज़्यादा सफलता नहीं मिली. जिस जगह विमान गिरा है, वहाँ एक बड़ा गड्ढा बन गया है. इस मामले में एसपी जय यादव का बयान भी सामने आया है. एसपी ने कहा कि सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. विमान एक पेड़ पर गिरा, जिससे वह पेड़ भी जल गया. दो शव बरामद किए गए हैं. फिलहाल, सेना की टीम मलबा जुटाने में जुटी हुई है.

यह भी पढ़िए: Delhi On Bharat Band:9 जुलाई को केंद्रीय कर्मचारियों का ‘भारत बंद’ का ऐलान क्या थम जाएगी सरकारी कामकाज की रफ्तार जानें वजहें और दिल्ली…

एक हफ़्ते में दूसरा हादसा, जांच के घेरे में वायुसेना

आपको बता दें कि यह एक हफ़्ते के भीतर वायुसेना के लड़ाकू विमान का दूसरा हादसा है. इससे पहले, पिछले हफ़्ते गुजरात के जामनगर में भी वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. यह घटना सुवर्णा रोड के पास हुई थी. विमान के क्रैश होने के बाद उसमें ज़बरदस्त आग लग गई थी, जिसके बाद विमान कई टुकड़ों में टूट गया था. इससे पहले 7 मार्च को भी अंबाला में एक लड़ाकू विमान क्रैश हुआ था. इस दौरान पायलट समय रहते विमान से इजेक्ट हो गया था, जिससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...