24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeखेलमोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, लेकिन जीत के बाद इस खास खिलाड़ी...

मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, लेकिन जीत के बाद इस खास खिलाड़ी को किया मिस

Published on

मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, लेकिन जीत के बाद इस खास खिलाड़ी को किया मिस,केनnington ओवल में खेले गए टेस्ट मैच की पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर मोहम्मद सिराज ने भारत को जीत दिलाई. इसी शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला. ओवल टेस्ट के बाद से फैंस, दिग्गज खिलाड़ी और मौजूदा खिलाड़ी सभी सिराज की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. इस बीच, सिराज ने एक भारतीय खिलाड़ी को याद किया और जीत के बाद उन्हें गले लगाने की इच्छा भी जताई.

जीत के बाद मोहम्मद सिराज ने इस खिलाड़ी को किया मिस

ओवल टेस्ट मैच में जीत के बाद मोहम्मद सिराज ने अपने प्रदर्शन के बारे में खुलकर बात की. हालांकि, इसके साथ ही सिराज अपने सीनियर खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को बहुत मिस कर रहे थे. मैच के बाद के एक इंटरव्यू में सिराज ने कहा, “मैंने जस्सी भाई को बहुत मिस किया, उनकी मौजूदगी का एक अलग ही एहसास होता है. मुझे और जस्सी भाई को खुद पर भरोसा है.” बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आखिरी टेस्ट मैच से आराम दिया गया था, जिस वजह से वह जीत के बाद टीम के साथ नहीं दिखे.

जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड की बराबरी की

मोहम्मद सिराज ने इस पूरी सीरीज में कुल 23 विकेट लिए हैं. यह दिलचस्प है कि जसप्रीत बुमराह ने भी 2020-21 सीरीज में 23 विकेट लिए थे, जिससे सिराज ने उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इस सीरीज में बुमराह ने 3 मैचों में 14 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़िए: “भाई बहन के अटूट प्रेम में न हो दूरी, इसलिए हेलमेट पहनना है जरूरी”— सांसद आलोक शर्मा ने निशुल्क हेलमेट किए वितरित

सिराज और बुमराह की जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. इसी वजह से वे टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बन गए हैं. अब जसप्रीत बुमराह और सिराज की जोड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में एक बार फिर साथ नजर आ सकती है. दोनों की जोड़ी से भारतीय क्रिकेट फैंस को काफी उम्मीदें हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...