19.6 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeभोपालरक्षाबंधन पर एक्का वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रोड सेफ्टी अवेयरनेस अभियान चलाया– एक...

रक्षाबंधन पर एक्का वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रोड सेफ्टी अवेयरनेस अभियान चलाया– एक रक्षासूत्र, सुरक्षा के नाम कार्यक्रम

Published on

भोपाल

रक्षाबंधन पर एक्का वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रोड सेफ्टी अवेयरनेस अभियान चलाया– एक रक्षासूत्र, सुरक्षा के नाम कार्यक्रम,रक्षाबंधन का पर्व जहाँ भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है, वहीं यह एक-दूसरे की सुरक्षा और जिम्मेदारी का भाव भी जगाता है। इसी उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए व्यापम चौराहे पर एक्का वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा एक विशेष रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस आयोजन के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, गति सीमा का पालन करना और ट्रैफिक नियमों को गंभीरता से लेना अपनी आदत बनाएं– न कि सिर्फ एक औपचारिकता।

फाउंडेशन की अध्यक्ष सुश्री नेहा बग्गा ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को भावुक कर देने वाला संदेश देते हुए कहा कि राखी का यह धागा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एक वादा है। अपनों की सुरक्षा और जीवन की हिफ़ाज़त का। जब कोई व्यक्ति सड़क पर निकलता है, तो उसके पीछे कोई उसका इंतज़ार करता है।

यह भी पढ़िए: सांसद आलोक शर्मा ने विमानन मंत्री से मांगी सिंगापुर-दुबई फ्लाइट

माँ, बहन, जीवनसाथी या बच्चे। आइए, इस रक्षाबंधन पर हम यह संकल्प लें कि हम खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए हर नियम का पालन करेंगे। यही सबसे बड़ी सेवा है अपनों के प्रति – और यही सच्चा रक्षा-सूत्र भी।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this