24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य"हर घर तिरंगा - हर घर स्वच्छता" रैली का आयोजन

“हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” रैली का आयोजन

Published on

“हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” रैली का आयोजन,आज सीएम राइज स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान के अंतर्गत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में देशभक्ति के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश भी जन-जन तक पहुँचाया गया।

रैली का शुभारंभ सीएम राइज स्कूल परिसर से हुआ और नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए इसका समापन नगर पालिका प्रांगण में हुआ।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि “हम सबका कर्तव्य है कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएँ और साथ ही अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखें। स्वच्छ भारत ही सशक्त भारत का निर्माण करेगा।”

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित सीएमओ कुलदीप किंशुक, पार्षद श्रीमती रजनी भंडारी, श्री मुरली जायसवाल,श्री अनिल कानूनगो एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रकाश चीते प्राचार्य हंसा कनूड़े शिक्षक सतविंदर सिंह भाटिया एम समस्त स्टाफ शामिल हुए। 

यह भी पढ़िए: भोपाल सेंटर जेल में राखी का पर्व, बहनों ने बांधा अपने बंदी भाइयों को राखी

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नारों और बैनरों के माध्यम से नागरिकों को देशभक्ति और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यह पहल नगरवासियों द्वारा सराहनीय बताई गई और सभी ने संकल्प लिया कि तिरंगे की तरह स्वच्छता को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएँगे।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...