10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यदिवंगत श्रमिकों के जज्बे को नमन है–रंजन कुमार— बीएचईएल में दिवंगत श्रमिकों...

दिवंगत श्रमिकों के जज्बे को नमन है–रंजन कुमार— बीएचईएल में दिवंगत श्रमिकों को दी गई श्रद्धांजलि

Published on

हरिद्वार।

दिवंगत श्रमिकों के जज्बे को नमन है–रंजन कुमार— बीएचईएल में दिवंगत श्रमिकों को दी गई श्रद्धांजलि।,79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार द्वारा संस्थान के निर्माण में अपने अमूल्य जीवन का उत्सर्ग करने वाले दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस उपलक्ष्य में हीप तथा सीएफएफपी इकाइयों के, कारखाना परिसर स्थित श्रमिक स्मारकों पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने श्रमिक स्मारकों पर पुष्प चक्र अर्पित किए एवं दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़िए: भोपाल सेंटर जेल में राखी का पर्व, बहनों ने बांधा अपने बंदी भाइयों को राखी

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रंजन कुमार ने कहा कि इस महान संस्थान की स्थापना एवं विकास में हमारे दिवंगत श्रमिकों का अतुलनीय योगदान रहा   है। श्री रंजन ने बताया कि किसी भी संस्थान की असल ताकत उसके कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण में निहित होती है। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह में हम उनके जज्बे को नमन करते हैं। इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी श्रमिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट के मौन द्वारा दिवंगत श्रमिकों को अपनी भावांजलि अर्पित की।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this