12.5 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeराज्यचेन्नई के नेल्लोर प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के स्वरूप मेें सजा सेहर, दर्शकों...

चेन्नई के नेल्लोर प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के स्वरूप मेें सजा सेहर, दर्शकों के लिए बना आकर्षक का केंद्र— गोगादेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया,निकला चल समारोह, भाजपा नगर मंडल सहित विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत

Published on

बडवाह।

चेन्नई के नेल्लोर प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के स्वरूप मेें सजा सेहर, दर्शकों के लिए बना आकर्षक का केंद्र
— गोगादेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया,निकला चल समारोह, भाजपा नगर मंडल सहित विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत,वाल्मीकि समाज ने अपने आराध्य देव वीर गोगादेव महाराज का जन्मोत्सव रविवार को गोगा नवमी के अवसर पर परंपरागत श्रद्धा-भक्ति और उत्साह से मनाया।

इस अवसर पर गोगा देव की छड़ी की शोभायात्रा निकाली गई। सायंकाल को गोगादेव के विशेष पूजन अर्चन के बाद शाम 8.30 बजे गणगौर घाट स्थित गोगादेव मन्दिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के महिला एवं पुरुष सपरिवार इस यात्रा में सम्मिलित हुए। नपाध्यक्ष एवं भाजपा नगर मंडल ने जुलुस का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इस दौरान नपाध्यक्ष  राकेश गुप्ता भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर, मंत्री दीपक ठाकुर, पार्षद रजमी भंडारी सहित परिषद के पार्षद शामिल हुए थे।

इस दौरान ढ़ोल-ताशे पर समाज के युवा थिरकते हुए चल रहे थे। गणगौर घाट,सराफाबाजार,गोल, झंडा चौक,एमजी रोड,मुख्य चौराहा होते हुए रात्रि 12 ‘बजे जुलुस इंदौर रोड़ स्थित वीर गोगादेव के मंदिर पर पहुंचा। इस दौरान राजनितिक,सामाजिक एवं अन्य संगठनो ने भव्य जुलुस का स्वागत किया गया। साथ ही विभिन्न धर्मावलम्बियो ने गोगादेव की छड़ी की पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लिया।

इसके साथ ही महात्मा गांधी मार्ग पर 108 दीपो से गोगादेव की महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मनोहर डूलगज,गोपाल गौहर,मदन लाल आदिवाल,पूर्व पार्षद राजू गौहर,प्रेमकुमार चौहान,बसंत गोहर,चंदू लाल लाखन, मुन्नालाल पंडित, राजेश कुमार पवार,विजय चावरेदिनेश गोसर ,राजेश पंवार,नरेंद्र भैरवे, महेंद्र लोठ सहित महर्षि वाल्मीकि समाज नवयुवक मित्रमंडल का आयोजन में सक्रिय सहयोग रहा। इस दौरान थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी।

यह भी पढ़िए: हमारे देश में तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनी चर्चा का विषय- ईडी भोपाल

चेन्नई के नेल्लोर प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के स्वरूप में सजाया गोगादेव का सेहरा, शोभायात्रा में गोगादेव का सेहरा आकर्षण का केंद्र था। इस बार समाज जनों द्वारा सेहरे को चेन्नई के नेल्लोर मे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के स्वरूप
भव्य सजाया गया था। मनोहर डुलगज ने बताया कि करीब 40 हजार से अधिक की लागत से महू के कलाकार ने यह आकर्षक एवं सुंदर सेहरा करीब दो माह में बनाया है साथ ही जुलुस मे भव्य चलित झांकी का आयोजन किया गया था। जिसमें लवकुश झांकी थी जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र थी।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...