7.4 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यनरसिंहपुर में छात्र ने शिक्षिका पर डाला पेट्रोल, लगाई आग, गंभीर हालत...

नरसिंहपुर में छात्र ने शिक्षिका पर डाला पेट्रोल, लगाई आग, गंभीर हालत में भर्ती

Published on

नरसिंहपुर।

नरसिंहपुर में छात्र ने शिक्षिका पर डाला पेट्रोल, लगाई आग, गंभीर हालत में भर्ती,कोतवाली थाना क्षेत्र से सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। उत्कृष्ट विद्यालय की एक अतिथि शिक्षिका पर उसी स्कूल के छात्र ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया।

घटना में शिक्षिका करीब 25 प्रतिशत झुलस गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया कि आरोपी सूरज कोचर (18) पिता वीरेंद्र कोचर, एक्सीलेंस स्कूल का छात्र है। आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को जानते थे। 15 अगस्त के कार्यक्रम में शिक्षिका ने साड़ी पहन रखी थी, जिस पर आरोपी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर शिक्षिका ने शिकायत कर दी थी, जिससे आरोपी नाराज था।

यह भी पढ़िए: बाबूलाल गौर कॉलेज में सेमीनार का आयोजन

पेट्रोल डालकर भाग निकला आरोपी

सोमवार को आरोपी बोतल में पेट्रोल भरकर शिक्षिका के घर पहुंचा। उसने पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। एसडीओपी मनोज गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...