7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में इको-फ्रेंडली माटी गणेश बनाने की कार्यशाला का आयोजन

दादाजी धाम मंदिर में इको-फ्रेंडली माटी गणेश बनाने की कार्यशाला का आयोजन

Published on

भेल भोपाल।

दादाजी धाम मंदिर में इको-फ्रेंडली माटी गणेश बनाने की कार्यशाला का आयोजन,दादाजी धाम मंदिर रायसेन रोड पटेल नगर भोपाल में पर्यावरण शुद्धता का संदेश माटी गणेश सिद्ध गणेश के उद्देश्य से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद मध्य प्रदेश शासन एवं नर्मदा समग्र संयुक्त अभियान एवं दादाजी धाम मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 22 अगस्त को माटी गणेश की कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसका समय दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक  किया जाएगा।

श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क सामग्री प्रदान की जाएगी ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं ट्रस्टी द्वारा बताया गया कि माटी गणेश बनाने का हमारा उद्देश्य है कि पीओपी के जो गणपति हम बनाते हैं एवं विराजित करते हैं और उनकी पूजा करते हैं फिर अनंत चौदस के दिन जल में विसर्जित करते हैं जिससे पर्यावरण को नुकसान होता है। जैसा कि हमारी शास्त्रों में माटी के गणपति बनाना का नियम है और उसमें बीज रखकर उनको अनंत चौदस के दिन गमले में या किसी अन्य पात्र में विसर्जित करना चाहिए जिससे कि गणेश जी हमेशा के लिए आपके घर में रिद्धि सिद्धि के साथ विराजमान होंगे और पर्यावरण को प्रदूषण से भी हम बचा सकते हैं  

यह भी पढ़िए: कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में एंटी-रैगिंग वीक का आयोजन

आप सब मिलकर माटी के गणेश बनाइए और इस वातावरण को प्रदूषित होने से बचाइए इसमें ही हमारी सुरक्षा है आगे के लिए हम अपनी बच्चों को विरासत के रूप में कुछ तो देकर जाएं हमारी संस्कृति हमारा तत्व प्रथ्वी है जलवायु है इसको बचाने के लिए माटी गणेश बनाकर उनका पूजन करिए। आप सभी से निवेदन है कि कार्यशाला में समय पर उपस्थित होकर हमारे विशेषज्ञ पर्यावरण सखी सुधा दुबे एवं पर्यावरण मित्र सुनील दुबे प्रतिभागियों को प्रतिमा निर्माण करना सिखाएंगे अपने हाथों से बनाएं मिट्टी के गणेश पूजा के लिए घर ले जाएं। यह जानकारी शिवरतन नामदेव अध्यक्ष श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चेरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) भोपाल ने दी।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this