14.8 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यइंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों से घायल नवजात की मौत, दो...

इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों से घायल नवजात की मौत, दो नर्सिंग ऑफिसर सस्पेंड

Published on

इंदौर।

इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों से घायल नवजात की मौत, दो नर्सिंग ऑफिसर सस्पेंड,एमवाय अस्पताल में चूहों द्वारा काटे गए दो नवजात शिशुओं में से एक की मंगलवार को मौत हो गई। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मौत का कारण चूहों का काटना नहीं, बल्कि सेप्टीसीमिया (इंफेक्शन) है।
डॉक्टरों के मुताबिक मृतक बच्चे का वजन मात्र 1.2 किलो था। हीमोग्लोबिन का स्तर बेहद कम था। बच्चे को जन्म से ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं।

यह भी पढ़िए: जवाहर लाल नेहरू स्कूल से निकली साईकिल रैली

डॉक्टरों के मुताबिक, ऑपरेशन और संक्रमण से हालत बिगड़ी। दूसरे नवजात के पेट का ऑपरेशन किया गया। वह वेंटिलेटर पर है, लेकिन हालत स्थिर बताई जा रही है। दो नर्सिंग ऑफिसरों को सस्पेंड किया गया है। नर्सिंग सुपरिटेंडेंट को पद से हटाया गया। अस्पताल के प्रभारी सहित कई जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।

Latest articles

बीएचईएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ: सुरक्षित उत्पादन ही संस्थान की असली शक्ति — ईडी

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल में 04 से 17 मार्च तक चलने वाले '55वें...

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने गुरुवार को छह उम्मीदवारों के...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का होली मिलन समारोह

भोपाल। होली का त्योहार शहर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कृषि मंत्री...

भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को सिर्फ 10 रुपये में नाश्ता और चाय देने का प्रस्ताव

भोपाल: भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब बेहद कम कीमत में नाश्ता और चाय मिलने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...