12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालसांसद आलोक शर्मा की अध्यक्षता में ट्रैफिक व्यवस्था संबंधी बैठक संपन्न

सांसद आलोक शर्मा की अध्यक्षता में ट्रैफिक व्यवस्था संबंधी बैठक संपन्न

Published on

भोपाल।

सांसद आलोक शर्मा की अध्यक्षता में ट्रैफिक व्यवस्था संबंधी बैठक संपन्न,सांसद आलोक शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में भोपाल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के लेफ्ट टर्न, ब्लैक स्पॉट्स हेतु  पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई।
सांसद श्री शर्मा ने ट्रैफिक रूट में आ रहे एमपीईबी के खंभों को हटाने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

साथ ही कंडम वाहनों के संबंध में कार्यवाही में गति लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। शहर की पार्किंग को पार्किंग माफिया गैरेज नहीं बनाए शहर में बिगड़ती पार्किंग व्यवस्था को लेकर सांसद ने निगम कमिश्नर को दी समझाइश जनता को शहर में पार्किंग के लिए परेशान न होना पड़े। रेवेन्यू को जनता से न तोले जनता में आक्रोश है। उन्होंने भोपाल शहर में सर्वेलेंस कैमरे लगाए जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़िए: Flipkart Big Billion Days: अब तक की सबसे बड़ी सेल, जानें क्या होंगे खास ऑफर्स!

बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, डीसीपी मुख्यालय श्रद्धा तिवारी, एडिशनल डीसीपी बसंत कोल, एसीपी ट्रैफिक अजय बाजपेयी, विजय दुबे, सभी एसडीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...