25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालबीएचईएल को अनुपपुर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए 2,600 करोड़ का ऑर्डर

बीएचईएल को अनुपपुर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए 2,600 करोड़ का ऑर्डर

Published on

भोपाल।

बीएचईएल को अनुपपुर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए 2,600 करोड़ का ऑर्डर,भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी को एमबी पावर (मध्य प्रदेश) लिमिटेड से अनुपपुर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) प्राप्त हुआ है। यह ऑर्डर 1×800 मेगावाट यूनिट की सप्लाई के लिए है, जिसकी कीमत लगभग 2,600 करोड़ रुपये (जीएसटी को छोड़कर) है।

बीएचईएल त्रिची और हरिद्वार संयंत्रों से बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर की आपूर्ति करेगा। इस परियोजना की आपूर्ति को पूरा करने की समयसीमा 58 माह तय की गई है। एलओआई को बीएचईएल ने 3 सितंबर 2025 को स्वीकार किया।
हाल के महीनों में बीएचईएल को कई बड़े ऑर्डर मिले हैं।

यह भी पढ़िए: Flipkart Big Billion Days: अब तक की सबसे बड़ी सेल, जानें क्या होंगे खास ऑफर्स!

इनमें गुजरात के उकाई थर्मल प्लांट में 800 मेगावाट यूनिट के लिए 7,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर, छत्तीसगढ़ में थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए 11,800 करोड़ रुपये का ऑर्डर और महाराष्ट्र के कोराडी थर्मल पावर प्रोजेक्ट में महाजेनको को बीटीजी पैकेज सप्लाई के लिए 8,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर शामिल है। बीएचईएल की यह उपलब्धि न केवल उसकी औद्योगिक क्षमता को मजबूत करती है, बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा और पावर सेक्टर में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...