14.8 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यबड़वाह के मुराल्ला में गश खाकर गिरा अधेड़, मौत—महिलाएं बोलीं- 10 रुपए...

बड़वाह के मुराल्ला में गश खाकर गिरा अधेड़, मौत—महिलाएं बोलीं- 10 रुपए में बिक रही शराब, स्कूली बच्चे भी पीने लगे

Published on

बड़वाह।

बड़वाह के समीप ग्राम मुराल्ला में राह चलता अधेड़ हरिजन मोहल्ले में गश खाकर गिर गया। काफी देर तक जब वह उसी अवस्था में पड़ा रहा तो ग्रामीणों ने उसकी नब्ज टटोली। पता चला इसकी मौत हो गई है। इस दौरान तलाशी लेने पर उसकी जैब से कच्ची शराब की तीन पोटली मिली। वहीं मृतक के शरीर से भी शराब की बदबू आ रही थी। मृतक की शिनाख्त सुखराम पिता रूप सिंह मेहता के रूप में हुई है। वह मूलतः भीकनगांव थाना क्षेत्र के नवलपुरा का रहने वाला था।

काफी समय से मुराल्ला ने मजदूरी का कार्य करता था। परिजनों के अनुसार वह शराब का आदि था और अक्सर गांव में अवैध रूप से बिकने वाली शराब के अड्डों पर देखा जाता था। ग्रामीणों और परिजनों का अंदेशा है कि लंबे समय से अत्यधिक शराब के सेवन से ही सुखराम की मौत हुई है। सूचना मिलने पर सुखराम के शव को बड़वाह के सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु लाया गया है। इसके बाद ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

इधर इस मौत के बाद मुराल्ला के ग्रामीणों में बेहद आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गांव में अत्यधिक मात्रा के अवैध रूप से बिकने वाली कच्ची व पक्की सभी तरह की शराब पर पूर्णतः प्रतिबंध लगे साथ ही विक्रेताओं पर भी कार्यवाही हो।

शराबी सुखराम की मौत के बाद ग्राम की महिलाएं काफी गुस्से में हैं

महिलाओं के मुताबिक गांव के शराब धड़ल्ले से बिक रही है। दुकान तो दुकान लोग घरों से भी दारू बेच रहे हैं। आसानी और मात्र दस रुपए में मिलने वाली शराब को पीकर बड़े तो ठीक अब बच्चे भी मदमस्त रहते है। स्कूल जाते नहीं और शराब के आदि होने लगे हैं। पति शराब पीकर पत्नियों के साथ मारपीट करते है। शराब के कारण या तो गांव में कई परिवार बिखर गए तो कई महिलाओं के पति विवाद के बाद जलकर,फांसी लगाकर या बीमारी से मर गए।शराब विक्रेताओं को रोकने जाओ तो अभद्र भाषा के साथ जान से मारने की धमकी देते है।

इसके पहले भी बड़वाह पुलिस थाने में आवेदन दिया था।पुलिस की सख्ती से कुछ दिनों तक बिक्री बंद रही, लेकिन फिर धड़ल्ले से बेखौफ शराब बेच रहे। ग्राम की महिलाओं ने पुलिस व आबकारी विभाग से अवैध शराब बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़िए: बीएचईएल ने ईईपीसी इंडिया क्वालिटी पुरस्कार 2025 जीता

सरपंच प्रतिनिधि कमलेश पाटिल ने बताया कि गांव में शराब बिक्री ने पूरे माहौल को खराब कर दिया है। पहले भी 2 से 3 मौतें शराब के अधिक सेवन से हो चुकी है। शराब विक्रेताओं को किसी का भी डर नहीं है। उन्हें रोको तो मारने पर उतारू हो जाते है। आबकारी विभाग इन शराब माफियाओं पर कार्यवाही कर गांव में इसकी बिक्री रोके।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...