5.5 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल की निदेशक सुश्री वर्मा ने भेल झांसी का दौरा किया

बीएचईएल की निदेशक सुश्री वर्मा ने भेल झांसी का दौरा किया

Published on

बीएचईएल झांसी।

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी बीएचईएल की निदेशक (इंडस्ट्रियल सिस्टम्स एंड प्रोडक्ट्स) सुश्री बानी वर्मा ने 12 सितम्बर को भेल की झांसी इकाई का दौरा किया। इस अवसर पर सुश्री वर्मा ने इकाई प्रमुख रिज़वान फैसल सिद्दीक़ी, भेल के वरिष्ठ अधिकारियों एवं श्रमिक संगठनों, एसोशिएशनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वंदे भारत ट्रेन की बोगी के लोड परीक्षण हेतु भेल के लोकोमोटिव शॉप में नवस्थापित “बोगी लोड टेस्ट मशीन” का उद्घाटन किया।

सुश्री वर्मा ने कारखाना भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यशालाओं का अवलोकन कर वर्ष 2025-26 की अद्यतन उत्पादन योजना, भावी रणनीति, नवीन उत्पाद एवं वाणिज्यिक गतिविधियों के साथ उत्पादन लागत में कमी लाने हेतु विनिर्माण प्रौद्योगिकी के आधुनिकीकरण की संभावनाओं के परिप्रेक्ष्य में इकाई प्रबंधन के साथ विस्तृत विचार विमर्श किया तथा निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति हेतु कठिन परिश्रम, एवं द्रुत गति से कार्य करने की आवश्यकता पर वल दिया एवं तत्सम्बंधी निर्देश उच्चाधिकारियों को दिये।

निदेशक ने भेल की झांसी इकाई में अल्ट्रा हाई वोल्टेज (400 KV) टेस्ट लैब” के नव निर्माण की प्रगति की विशेष रूप से समीक्षा की और इसे शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। सुश्री बानी वर्मा ने इकाई प्रमुख रिज़वान फैसल सिद्दीक़ी एवं भेल के वरिष्ठ अधिकारियों की साथ “टॉंन्समीशन व्यवसाय एवं पूंजीगत व्यय” की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर सुश्री बानी वर्मा ने कहा कि बीएचईएल देश की प्रगति एवं उन्नति हेतु संकल्पवद्ध है।

यह भी पढ़िए: सतना में शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका, कांग्रेस नेताओं ने उठाई किसानों की समस्या

बैठक में इकाई प्रमुख रिज़वान फैसल सिद्दीक़ी ने झांसी इकाई हेतु निर्धारित उत्पादन लक्ष्य की अद्यतन स्थिति एवं उसकी प्राप्ति हेतु उठाए जा रहे कदमों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए निदेशक मण्डल की अपेक्षा के अनुरूप इकाई की उत्तरोत्तर प्रगति हेतु अपनी प्रतिवद्धता वयक्त की।

इस अवसर पर महाप्रबंधकगण केऐ राफे, एनएन रमन, बीके मॉंझी, मिलिंद कुलकर्णी, जेपी सिंह, अंशुमन माथुर, प्रवीण एस तयडे एवं प्रमोद नौगरैया के साथ सभी विभागाध्यक्षगण, डीआरओ, यूनियन,एसोसियेशन के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

भेल की  कस्तूरबा अस्पताल प्रबंधन संभालेगा ‘शांति वाहन’ सेवा का जिम्मा

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल ने कर्मचारी सुविधाओं और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान...

बीएचईएल को कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम से ₹2,800 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग दिग्गज भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  ने एक बार फिर बड़ी...