26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

Published on

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने वार्ड 64 में इच्छापूर्ण महादेव मंदिर में सोनागिरी में सीसी सड़क और पुल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी तरह इंद्रपुरी बी सेक्टर में सीसी रोड और राजीव गांधी नगर अयोध्या बायपास पर सेंट पॉल स्कूल के पास 300 मीटर सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत 4 करोड़ 60 लाख रुपए है। वहीं, भगत सिंह मार्केट के पीछे दुर्गा मंदिर के पास सड़क निर्माण के कार्य का भूमिपूजन किया।

इन सभी निर्माण कार्यों की लागत लगभग 8 करोड़ रुपए हैं। मंत्री गौर ने कहा कि सीसी रोड बनने से नागरिकों को हर मौसम में आवागमन में सुविधा होगी। राज्यमंत्री गौर ने राजीव गांधी नगर में सीवेज लाइन नहीं बनने की वजह से सड़क निर्माण में हो रही देरी पर अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कार्य में देरी और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द बाधाएं दूर कर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...