12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालगरबा महोत्सव में गरबा क्वीन दीपिका सिंह के रंग में रंगे 25...

गरबा महोत्सव में गरबा क्वीन दीपिका सिंह के रंग में रंगे 25 हजार से ज्यादा शहरवासीभोजपाल गरबा महोत्सव के दूसरे दिन भी रही धूम, 29 तक आयोजन

Published on

भोपाल. शहर का सबसे बड़ा गरबा महोत्सव, भोजपाल गरबा महोत्सव, अपने दूसरे दिन पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया गया। भेल जंबूरी मैदान पर आयोजित इस कार्यक्रम में टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह की धमाकेदार प्रस्तुति ने समां बांध दिया, जिसमें 25 हजार से ज्यादा लोग गरबा के रंग में रंग गए। मैदान दर्शकों और गरबा प्रेमियों से खचाखच भरा रहा। यह महोत्सव दूसरे साल भी भोपालवासियों को एक यादगार अनुभव दे रहा है, जहां संगीत, नृत्य, और मस्ती का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

दीपिका सिंह की मनमोहक प्रस्तुति

गरबा महोत्सव में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र थीं टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह, जिन्हें उनके पॉपुलर टीवी सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में ‘संध्या’ के किरदार के लिए जाना जाता है। उन्होंने न सिर्फ अपने गीतों से बल्कि, अपनी ऊर्जा से भी प्रतिभागियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए, और दर्शक उनके साथ गरबा करने को लेकर बेहद उत्साहित दिखे।

आयोजन के पहले दिन भी 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। दूसरे दिन यह संख्या 25 हजार के पार पहुंच गई, जो इस महोत्सव की लोकप्रियता को दर्शाता है। एक लाख किलोवॉट के दमदार साउंड सिस्टम और गुजरात से आए संगीत बैंड ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया।

सितारों का धमाल जारी रहेगा

इस महोत्सव में बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे लगातार अपनी चमक बिखेर रहे हैं। 27 सितंबर को टीवी की ‘अंगूरी भाभी’ यानी शिल्पा शिंदे अपनी प्रस्तुति देने आ रही हैं, जो निश्चित रूप से दर्शकों को गुदगुदाएंगी। 29 सितंबर को प्रसिद्ध बुंदेली गायिका कविता शर्मा अपनी दमदार आवाज में बुंदेली गीतों की प्रस्तुति देंगी। जिसका शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार है।

विजेताओं को मिला सम्मान

महोत्सव में सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि प्रतिभा का सम्मान भी किया गया। भोपाल गरबा महोत्सव समिति और मोबाइल गैजेट्स पिपलानी की ओर से कई श्रेणियों में प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए।

यह भी पढ़िए: दादाजी धाम मंदिर में शैलपुत्री मैया का पूजन, महाराज अग्रसेन जी का मनाया जन्मोत्सव भेल भोपाल।

पहले दिन के प्रमुख विजेता

बेस्ट ग्रुप: निशिका और उनकी टीम
बेस्ट किड्स: मिमोसा
बेस्ट कपल: राहुल और स्मिता राय
बेस्ट पगड़ी: बिजली
बेस्ट कस्ट्यूम (फीमेल): सिमरन खटीक
बेस्ट कस्ट्यूम (मेल): सौरभ
बेस्ट डांसर (मेल): अनूप सिंह चौहान
बेस्ट डांसर (फीमेल): मोनिका कुशवाहा

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...