10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयलेह में हिंसक प्रदर्शन: लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की...

लेह में हिंसक प्रदर्शन: लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग तेज, 4 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

Published on

लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बुधवार को लेह में बड़ा बवाल हो गया। छात्रों के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों से झड़प हो गई। हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 70 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और बीजेपी ऑफिस के साथ-साथ CRPF की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। हालात को देखते हुए प्रशासन ने लेह में बिना अनुमति रैली और प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, छात्र यह प्रदर्शन सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में कर रहे थे। वांगचुक पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी मांगें पूरी न होने पर प्रदर्शनकारियों ने आज बंद का आह्वान किया था, जिसके दौरान हिंसा भड़क उठी।

यह भी पढ़िए: भेल के ईडी ने एक जीएम सहित अफसरों और कर्मचारियों को दी विदाई

हिंसा के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ते हुए कहा कि यह आंदोलन अब शांतिपूर्ण तरीक़े से आगे बढ़ाया जाएगा।

👉 स्थिति को काबू में करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और प्रशासन हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए है।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...