29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभोपालगरबा प्रेमियों में तीसरे दिन भी भीड़ से खचाखच भरा रहा परिसरभोजपाल...

गरबा प्रेमियों में तीसरे दिन भी भीड़ से खचाखच भरा रहा परिसरभोजपाल गरबा महोत्सव में तीसरे दिन भी रही धूम

Published on

भोपाल. शहर का सबसे बड़ा गरबा महोत्सव,भोजपाल गरबा महोत्सव, अपने तीसरे दिन पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया गया। भेल जंबूरी मैदान पर आयोजित गरबा महोत्सव में भारी संख्या में लोग गरबा के रंग में रंगे रहे। मैदान दर्शकों और गरबा प्रेमियों से खचाखच भरा रहा। यह महोत्सव दूसरे साल भी भोपालवासियों को एक यादगार अनुभव दे रहा है, जहां संगीत, नृत्य, और मस्ती का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। गरबा महोत्सव में गुजरात से आई टीम ने अपने गीतों से प्रतिभागियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

गुरुवार को मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कृष्णा गौर, विशिष्ट अतिथि रामेंद्र सिंह रहे। इस मौके पर पार्षद जीत ठाकुर, बी शक्ति राव,अशोक गुप्ता असाटी, मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संजोयक विकास वीरानी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मंत्री गौर ने सर्कल में पहुच कर प्रतिभागियों के साथ गरबा किया।

तीसरे दिन भी रही भारी भीड़

आयोजन के तीसरे दिन भी भारी भीड़ रही। एक लाख किलोवॉट के दमदार साउंड सिस्टम और गुजरात से आए संगीत बैंड ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया।

सितारों का धमाल जारी रहेगा

इस महोत्सव में बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे लगातार अपनी चमक बिखेर रहे हैं। 27 सितंबर को टीवी की ‘अंगूरी भाभी’ यानी शिल्पा शिंदे अपनी प्रस्तुति देने आ रही हैं, जो निश्चित रूप से दर्शकों को गुदगुदाएंगी। 29 सितंबर को प्रसिद्ध बुंदेली गायिका कविता शर्मा अपनी दमदार आवाज में बुंदेली गीतों की प्रस्तुति देंगी। जिसका शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़िए: मंत्री कृष्णा गौर के जन्मदिन पर सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया स्वास्थ्य शिविर— नेत्र शिविर एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम

विजेताओं को मिला सम्मान

महोत्सव में सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि प्रतिभा का सम्मान भी किया गया। भोपाल गरबा महोत्सव समिति और मोबाइल गैजेट्स पिपलानी की ओर से कई श्रेणियों में प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए।
दूसरे दिन के प्रमुख विजेता
बेस्ट ग्रुप: शर्व शक्ति और उनकी टीम
बेस्ट किड्स: श्रद्धा
बेस्ट कपल: रजनी सुप्रतीक
बेस्ट पगड़ी: दुर्योधन सोलंकी
बेस्ट कस्ट्यूम (फीमेल): प्रत्यक्षा शाह
बेस्ट कस्ट्यूम (मेल): दामोदर
बेस्ट डांसर (मेल): अमन
बेस्ट डांसर (फीमेल): नीतू
बेस्ट ग्रुप कॉमन: आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this