29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़जिस घर में नारी का सम्मान, उसी घर में ईश्वर का वास...

जिस घर में नारी का सम्मान, उसी घर में ईश्वर का वास होता हैः राज्यमंत्री श्रीमती गौर— ‘सेवा पखवाड़ा’ अंतर्गत वार्ड-53 में 2000 महिलाओं के वितरित किए सेनेटरी पैड

Published on

भेल भोपाल।

जिस घर में नारी को सम्मान मिलता है, उसी घर में समृद्धि आती है, उसी घर में ईश्वर का वास होता है। यह भाव जिस घर में देखने को मिलता है, उस घर की प्रगति को कोई रोक नहीं सकता, क्योंकि साक्षात ईश्वर की कृपा उस घर पर बरसती है। यह बात पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत गोविंदपुरा के वार्ड-53 में कृष्णा सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम में कही।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने रविवार को बागमुगालिया में नवरात्रि के पावन अवसर पर शक्ति स्वरूपा माताओं-बहनों के मध्य नारी स्वास्थ्य जागरूकता हेतु निशुल्क सैनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम में मातृशक्ति से संवाद किया तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता से जोड़ते हुए व्यक्तिगत स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया।

उन्होंने कहा कि नारी का स्वास्थ्य ही परिवार और समाज की सशक्त नींव है – इसी भावना के साथ यह पहल महिलाओं के जीवन में स्वास्थ्य-सुरक्षा और आत्मविश्वास का संचार करेगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि कृष्णा सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था से जुड़ी सभी बहनों को साधुवाद, जो समय-समय पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं से जुड़कर निरंतर प्रेरणादायी कार्य करती रहती हैं। इस आयोजन की सफलता के लिए उन्हें हृदय से बधाई। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से लगभग 2000 महिलाओं को सेनेटरी पैड और भोजन वितरित किया।

यह भी पढ़िए: छठ पूजा के दिन शासकीय अवकाश के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से सेवा पखवाड़ा मनाने का आग्रह किया। 17 सितंबर से प्रारंभ हुआ यह सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर को समाप्त होगा और हमारे प्रधानमंत्री जी ने हम सबसे यही आह्वान किया है कि 15 दिन तक सेवा पखवाड़ा में ज्यादा से ज्यादा सेवा कार्य किए जाएं और ज्यादा से ज्यादा सेवा कार्यों का लाभ लोगों को मिले। इस दौरान संस्था कि अध्यक्ष किरण खरे, मंडल अध्यक्ष मोनिका ठाकुर, पार्षद प्रताप वारे सहित बडी संख्या में माताएं व बहनें मौजूद रहीं।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...