भेल भोपाल।
बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को—ऑपरेटिव सोसाइटी के लेनदेन का मामला अब कोर्ट या रजिस्ट्रार के समक्ष उठाया जाएगा। यह पत्र एसबीआई की शाखा चीफ एचईटी मैनेजर ने जारी कर दिया है। पत्र अध्यक्ष थ्रिफ्ट के नाम जारी किया गया है। जिसमें लिखा है कि सोसायटी के खातों पर आंशिक रोक लगाई गई थी जिसमें सोसासयटी के अध्यक्ष के विरुदृध अविश्वास प्रस्ताव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नाम पद का सृजन और बैंकिंग परिचालन करने के संबंध में पत्र प्राप्त हुआ था। जिसमें रजिस्ट्रार सहकारी समिति भोपाल मप्र के माध्यम से रजिस्ट्रार सहकारी समिति दिल्ली में उठाए गए विवाद की पावती—प्रति भी शामिल है। बैंक द्वारा जारी पत्र के मुमुताबिक इस मामले को बैंक के विधि विभाग के समक्ष उठाया है।
जिसमें सलाह दी गई है कि जब तक दोनों पक्षों को सभी उल्लिखित खातों में संचालन का अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक आंशिक रूप से रोक लगा दी जाए। बैंक ने साफ कर दिया है कि इस मामले को संबंधित रजिस्ट्रार—न्यायालय के समक्ष उठाएँ और बैंक को संचालन के लिए स्पष्ट आदेश प्रदान करें। इस पत्र के जारी होने के बाद संस्था के भेल कर्मचारी सदस्यों में हडकंप मचा हुआ है।
दीपावली के पूर्व उनके ऋण से संबंधित सभी मामले उलझ जाएंगे। कई सदस्यों ने चार पहिया वाहन और आवास के लिए ऋण आवेदन थ्रिफ्ट सोसायटी में दिए हैं। अब देखना यह है कि संस्था के अध्यक्ष इस मामले में अगला कदम क्या उठाते हैं। इस संबंध में सही जानकारी जानने के लिए थ्रिफ्ट के अध्यक्ष बसंत कुमार से जब मोबाइल पर बात करना चाही तो उन्होंने मोबाइल पर बात नहीं की।
