13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालरानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती के अवसर पर‘मैं भी दुर्गावती’के उद्घोष...

रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती के अवसर पर‘मैं भी दुर्गावती’के उद्घोष के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा

Published on

भोपाल।

रानी दुर्गावती केवल गोंडवाना की रानी नहीं थीं, अपितु अदभ्य साहस एवं वीरता की प्रतिमूर्ति थीं। जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उक्त उद्गार वनवासी कल्याण परिषद भोपाल महानगर युवा आयाम द्वारा आयोजित ‘मैं भी दुर्गावती’ शोभायात्रा के अवसर पर राजेश  सेठी माननीय प्रांत सह संघ चालक द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर व्यक्त किए।

उक्त शोभायात्रा कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती मोनिका शुक्ला एडीशनल कमिश्नर भोपाल एवं मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती कृष्णा कुमरे तथा कार्यक्रम की अध्यक्ष के रूप में वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष वडोले उपस्थित थे। साथ ही मंच पर वनवासी कल्याण परिषद मध्य भारत के प्रांत महामंत्री योगीराज  पर्ते एवं प्रांत संगठन मंत्री तिलकराज  दांगी  मौजूद थे। शोभायात्रा वनवासी कल्याण परिषद कार्यालय एकलव्य संकुल से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप नगर, ज्योति टॉकीज चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, डीबी मॉल भोपाल के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई।

जिसमें 2 हजार से अधिक संख्या में बालिकाएं एवं युवतियां रानी दुर्गावती के प्रतीक वेश में उपस्थित थीं। शोभायात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह बड़ी संख्या में नागरिकों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में चार पहिया वाहन पर रानी दुर्गावती के वेश में सज्जित बालिकाएं जिनके हाथ में रानी दुर्गावती की वीरता के प्रतीक के रूप में तलवार सुशोभित थी, यात्रा मार्ग में सभी के आकर्षण का केन्द्र बनी रही।

Read Also: IPL 2026 में नहीं खेलेंगे ‘किंग’ कोहली? RCB से कॉन्ट्रैक्ट ठुकराने की अफवाहों पर आकाश चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी!

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  सुरेन्द्र सोलंकी, लक्ष्मीनारायण बामने, संजय सक्सेना,  राकेश शर्मा,  श्याम कुमरे,  उदयभान सिंह, वसंत भटेरी, डॉ. रजनी मालवीय, श्रीमती ऊषा संतोष, सुमन सोरासी, श्रीमती शुक्ला, श्रीमती अंजना श्रीवास्तव, करण कौशिक,  किशोर धाकड़,  क्रितेश गुप्ता,  विनोद राठौर मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथियों का परिचय महेश परमार ने कराया। कार्यक्रम का संचालन  कंचन गावंडे ने एवं अंत में आभार  प्रवीण उइके ने प्रकट किया।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...