12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में “स्वच्छता ही सेवा” विशेष अभियान

भेल में “स्वच्छता ही सेवा” विशेष अभियान

Published on

भेल भोपाल ।

भारी उद्योग मंत्रालय के दिशानिर्देशानुसार सम्पूर्ण बीएचईएल के साथ भोपाल इकाई में भी 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक “स्वच्छता ही सेवा” विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है । इस वर्ष “ई-वेस्ट का निपटान एवं प्लास्टिक का कम से कम उपयोग” की थीम के साथ इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा ।

प्रदीप कुमार उपाध्याय, महाप्रबंधक एवं प्रमुख के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय बैठक के आयोजन के साथ स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान-5.0 का शुभारंभ किया गया। इकाई प्रमुख द्वारा बैठक के दौरान उपस्थित सभी विभागों के हाप्रबंधकों के साथ चर्चा करते हुए पूरे माह भर के कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की एवं संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान के दौरान बीएचईएल के प्रत्येक-स्तर पर कर्मचारियों का योगदान अपेक्षित है ।

यह भी पढ़िए: ट्रेन का चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

इसी क्रम में पूरे माह (02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025) के दौरान विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन जिनमें कि प्रमुख रूप से रखाने के अंदर, टाउनशिप एवं टाउनशिप के मुख्य स्थानों पर “सफाई अभियान”, कारखाने के अंदर स्क्रैप/अपशिष्ट/निष्प्रयोज्य सामग्रियों पर टैगिंग कर निर्दिष्ट समय में सामग्री को हटाना, स्वच्छता संबन्धित जानकारी का प्रचार,टाउनशिप के मुख्य स्थानों पर सेल्फी फ्रेम की स्थापना, वृक्षारोपण कार्यक्रम, सफाई कामगारों को परितोषिक वितरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के बारे में जागरूकता, बाजारों में एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग पर रोक संबंधी उद्घोषणा, बीएचईएल के हाट-बाज़ारों में मल्टी-पॉकेट कपड़े के थैलों का वितरण, स्कूली बच्चों हेतु पोस्टर एवं बीएचईएल के सभी कर्मचारियों हेतु स्लोगन एवं तकनीकी आलेख संबन्धित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । उपरोक्त सभी कार्यक्रम स्वास्थ्य सुरक्षा एवं पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग के तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे हैं ।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...