22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयभेल अधिकारियों पर 35 करोड़ रुपये घोटाले में सीबीआई की जांच— बीएचईएल...

भेल अधिकारियों पर 35 करोड़ रुपये घोटाले में सीबीआई की जांच— बीएचईएल के कई वरिष्ठ अधिकारी सीबीआई जांच के दायरे में

Published on

नई दिल्ली ।

बीएचईएल के कई वरिष्ठ अधिकारी अब केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच के दायरे में आ गए हैं। एंटी-करप्शन ब्रांच, हैदराबाद ने रामागुंडम एनटीपीसी साइट पर हुए ठेके से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर लगभग 35.03 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला दर्ज किया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब भेल—पीडब्ल्यूडब्ल्यूआर नागपुर के अतिरिक्त महाप्रबंधक हरीश कुमार गुप्ता ने सीबीआई को शिकायत दी। शिकायत में कहा गया कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच रामागुंडम परियोजना की दो 800 मेगावाट इकाइयों के निर्माण कार्यों में अनियमित भुगतान, फर्जी दस्तावेज़ और ठेके की हेराफेरी की गई।

सीबीआई ने जांच में जिन अधिकारियों को आरोपी बनाया है, उनमें शामिल हैं सुनील कुमार कोडपे एजीएम, भेल, रामागुंडम साइट सज्जन कुमार सोनी, प्रबंधक भेल,अशुतोष प्रेमचंद जुमांके उप प्रबंधक भेल,राजीव चक्रवर्ती महाप्रबंधक भेल,बीसी तुडू,एजीएम भेल इन अधिकारियों के अलावा पावर इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, ब्रिज एंड रूफ कंपनी के ठेकेदारों और एनटीपीसी व भेल के कुछ अज्ञात सरकारी अधिकारियों को भी संदेह के दायरे में लिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि फर्जी दस्तावेजों और बढ़े हुए भुगतान के ज़रिए करीब 35.03 करोड़ रुपये की रकम का दुरुपयोग किया गया।

यह भी पढ़िए: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पद के साक्षात्कार 29 को

इससे भेल को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचा, जबकि संबंधित अधिकारी और ठेकेदार लाभान्वित हुए। सीबीआई ने इस पूरे मामले में आपराधिक साजिश, पद के दुरुपयोग, जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक इस तरह के मामले सामने आने के बाद बीएचईएल का शीर्ष प्रबंधन अलर्ट मोड पर है । अब उनकी गुप्तचर ऐजेंसी सिर्फ साईडो पर ही नहीं बल्कि बीएचईएल की यूनिटों पर भी नजर बनाये हुये हैं ।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...