13.3 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeभोपालमहाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर दादाजी धाम मंदिर में मेहंदी-हल्दी का आयोजन

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर दादाजी धाम मंदिर में मेहंदी-हल्दी का आयोजन

Published on

भोपाल

जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल  दादाजी धाम मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार को सायं 6:00 बजे से विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर भगवान शिव एवं माता पार्वती को विधिवत मेहंदी-हल्दी अर्पित की जाएगी। यह परंपरा शिव-पार्वती के दिव्य विवाहोत्सव का प्रतीक मानी जाती है।

मंदिर परिसर में पूरे विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया जाएगा तथा भक्तगण भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आयोजन के अंतर्गत वर्धमान सिटी, पटेल नगर एवं सिद्धार्थ लेक सिटी की श्रद्धालु महिलाओं द्वारा बन्ना-बन्नी के पारंपरिक मंगल गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।

साथ ही भजन-कीर्तन के माध्यम से संपूर्ण वातावरण शिवमय एवं भक्तिमय हो उठेगा। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर प्रबंधन समिति ने समस्त शिवभक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर इस पावन आयोजन में सहभागिता निभाने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र आग्रह किया है।

Read Also :- बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

Latest articles

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

More like this

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

मप्र के कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट, पारा 44°C तक जाने के आसार

प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म, पारा 41.2°C पहुंचा भोपाल। मध्य प्रदेश में अब बादलों और...