22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराष्ट्रीयसीआईएसएफ ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक, नई दिल्ली में भव्य स्मृति समारोह

सीआईएसएफ ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक, नई दिल्ली में भव्य स्मृति समारोह

Published on

नई दिल्ली l केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान करने वाले अपने शूरवीरों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय पुलिस स्मारक (एनपीएम), चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में एक भव्य स्मृति समारोह का आयोजन किया।

इस समारोह में सीआईएसएफ के 127 शूरवीरों को पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके साहस, प्रतिबद्धता और कर्तव्य के प्रति समर्पण को याद किया गया। इस समारोह में  पाँच सीआईएसएफ शूरवीरों के परिवारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया और उनका सम्मान किया गया जिनमे
 प्रधान आरक्षक/जीडी बी. बी. मांझी (ओडिशा)
 आरक्षक/जीडी पोटुपुरेड्डी अप्पन्ना (आंध्र प्रदेश)
 सहायक उप निरीक/का. राजेंद्र प्रसाद (राजस्थान)
प्रधान आरक्षक/जीडी अखिलेश्वर पी. यादव (बिहार)
 प्रधान आरक्षक /जीडी एस. डी. पाटिल (महाराष्ट्र) के नाम शामिल है । 

सुबह के सत्र में, श्रीमती बिनीता ठाकुर, अपर महानिदेशक (एपीएस) ने वरिष्ठ सीआईएसएफ अधिकारियों और कर्मियों के साथ राष्ट्रीय पुलिस स्मारक की केंद्रीय शिल्पाकृति पर पुष्पांजलि अर्पित की। शूरवीरों के परिवारों ने 'शौर्य दीवार' (wall of valour) और पुलिस संग्रहालय का दौरा किया और उन्हें शूरवीरों की वीरता पर आधारित एक विशेष सीआईएसएफ वृत्तचित्र दिखाया गया।

एक भावभीनी सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहाँ वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके बलिदान और साहस के लिए परिवारों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

दोपहर के सत्र में,  प्रवीर रंजन, महानिदेशक सीआईएसएफ ने सीआईएसएफ मुख्यालय में एक स्मृति समारोह की अध्यक्षता की जिसमें शूरवीरों के परिवारों को सम्मानित किया गया और कर्तव्य एवं बलिदान के प्रति बल की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।

यह भी पढ़िए: Odisha cyclone alert:ओडिशा पर मंडराया ‘चक्रवात’ का खतरा! 27 अक्टूबर तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, सरकार ने युद्धस्तर पर की ये...

तत्पश्चात, दिन के कार्यक्रमों के समापन के रूप में एक ओपन-एयर फिल्म स्क्रीनिंग, एक रिट्रीट समारोह और सीआईएसएफ बैंड द्वारा एक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर स्थित सीआईएसएफ इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी, कार्मिक और लगभग 200 परिवारों ने भाग लिया।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...