12 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedबीएचईएल हरिद्वार में “सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर कार्यक्रम

बीएचईएल हरिद्वार में “सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर कार्यक्रम

Published on

भेल हरिद्वार ।
(बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ)
हरिद्वार, 27 अक्टूबर: सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2025 मनाया जा रहा है । 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक चलने वाले इस वर्ष के सतर्कता जागरुकता सप्ताह की विषयवस्तु है “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” ।

इस उपलक्ष्य में आज आयोजित कार्यक्रम में, बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने, मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में कार्यरत बीएचईएल कर्मियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलवाई । उन्होंने कहा कि हमें अपने दैनिक कार्यों और निर्णयों में, सदैव सतर्कता के मूल्यों का अनुपालन करना चाहिए । उन्होंने बताया कि सतर्कता को मात्र दायित्व के रूप में नहीं, बल्कि एक साझा ज़िम्मेदारी के रूप में देखा जाना चाहिए ।

यह भी पढ़िए: बिहार सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित छठ पूजा का आयोजन

शेष सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागाध्यक्षों के माध्यम से कार्यस्थल पर प्रतिज्ञा ली । कर्मचारियों की अभिप्रेरणा हेतु कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा मुख्य सतर्कता आयुक्त के संदेश भी पढ़े गये । उल्लेखनीय है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार में निबंध, स्लोगन और कविता आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित, अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे ।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...