12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़'सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी' की थीम परबीएचईएल झाँसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह...

‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’ की थीम परबीएचईएल झाँसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

Published on

भेल झाँसी।  

27 अक्टूबर 2025 सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, झाँसी के प्रशासनिक भवन के एडमिन बिल्डिंग में आयोजित सतर्कता जागरुकता समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख रिज़वान फैसल सिद्दीक़ी  द्वारा सभी कार्मिकों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिला कर सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2025 का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस वर्ष सतर्कता जागरुकता सप्ताह 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक विषयवस्तु “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” के साथ मनाया जा रहा है ।

इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख रिज़वान फैसल सिद्दीक़ी ने अपने संदेश में कहा कि जागरूकता सप्ताह को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश संगठन और समाज के लोगों में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता लाना तथा इसकी रोकथाम के लिए उपायों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। सप्ताह के दौरान सत्यनिष्टा और नैतिकता के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं को विभिन्न कार्यकलापों में शामिल करने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए । भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई एक सामूहिक लड़ाई है जिसमें हम सब की भागीदारी होनी चाहिए ।

यह भी पढ़िए: भोपाल में कचरे को लेकर विवाद: नगर निगम कर्मियों ने की मारपीट

इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सीवीसी के संदेश भी महाप्रबंधकगण द्वारा पढ़े गए । इस अवसर पर भेल के महाप्रबंधक केए राफे,  एनएन रमन, मिलिंद कुलकर्नी,  जेपी सिंह, प्रवीन एस तायडे, अंशुमान माथुर, सभी डीआरओ, विभागाध्यक्षगण,यूनियन/एसोसियेशन के प्रतिनिधिगण एवं कार्मिकों की गरिमामयी उपस्थिति उल्लेखनीय रही । कार्यक्रम का संचालन सतर्कता विभाग प्रमुख दीपक मित्तल, प्रमुख (सतर्कता) एवं तकनीकी समन्वयन  नीरज कुमार, प्रबंधक (सतर्कता) ने किया ।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...