2.4 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभोपालभोपाल में कचरे को लेकर विवाद: नगर निगम कर्मियों ने की मारपीट

भोपाल में कचरे को लेकर विवाद: नगर निगम कर्मियों ने की मारपीट

Published on

भोपाल।

राजधानी के एमपी नगर जोन-1 में दीपावली की रात कचरे को लेकर हुए विवाद के बाद नगर निगम के सफाईकर्मी फैजान और उसके साथियों ने एक दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। घटना का CCTV फुटेज केद हो गया ।  पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर फैजान खान सहित तीन अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। एमपी नगर पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय अनूप व्यास ‘मां वैष्णो आर्ट्स एंड ग्राफिक्स’ नाम से शॉप चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को दीपावली की रात पूजा के बाद वे दुकान के बाहर बैठे थे। तभी नगर निगम का कचरा वाहन वहां पहुंचा।

वाहन चालक ने पटाखों का कचरा देखकर अपशब्द कहना शुरू कर दिया। इस पर अनूप व्यास ने जवाब दिया कि कचरा किसने फेंका, यह उन्हें नहीं पता, लेकिन गालियां नहीं दें। इसी बात पर बहस बढ़ गई और चालक सहित अन्य कर्मचारी उनके पास आ गए। दुकानदार के साले नीरज शर्मा ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान सफाईकर्मियों ने झाड़ू और लात-घूंसों से हमला कर दिया।

यह भी पढ़िए : भेल के सीनियर क्लब में सदाबहार ,सुमधुर गीतों से सजी एक शाम

पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर फैजान खान और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्हें समझाने का प्रयास किया। तभी उन्होंने झाड़ू के डंडे और बेल्ट से उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचा तो मुझ पर भी हमला कर दिया।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this