11.4 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeजनसम्पर्कमहाशिवरात्रि पर दादाजी धाम में भव्य धार्मिक आयोजन

महाशिवरात्रि पर दादाजी धाम में भव्य धार्मिक आयोजन

Published on

भोपाल

जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री श्री 1008 दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इस अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। ट्रस्ट अध्यक्ष शिवरतन नामदेव ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 14 फरवरी को सायं 6 बजे से होगी। इस अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती को मेहंदी-हल्दी लगाई जाएगी। महिलाओं द्वारा बन्ना-बन्नी के मंगल गीत गाए जाएंगे तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

15 फरवरी को निकलेगी भव्य शिव बारात 15 फरवरी (रविवार) को प्रातःकाल से मंदिर परिसर में विशेष रुद्राभिषेक होंगे। सायं 5 बजे से रथ, डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जो वर्धमान सिटी और पटेल नगर क्षेत्र का भ्रमण करेगी। इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया जाएगा और भगवान शिव एवं माता पार्वती का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर विशेष अभिषेक महाशिवरात्रि की पावन रात्रि में चारों प्रहर विशेष अभिषेक किए जाएंगे—प्रथम प्रहर: चंद्र दोष निवारण हेतु दूध से अभिषेक द्वितीय प्रहर: लक्ष्मी प्राप्ति हेतु गन्ने के रस से अभिषेक तृतीय प्रहर: रोग नाश हेतु शहद से अभिषेक चतुर्थ प्रहर: मोक्ष प्राप्ति हेतु गंगाजल से अभिषेक रात्रि 8 बजे से विश्व जनकल्याण, अमन-शांति और सुख-समृद्धि की कामना के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक भी किया जाएगा।

दादाजी धाम मंदिर में अखंड ज्योति, अखंड धूनी एवं भगवान अर्धनारीश्वर का जागृत स्थल स्थित है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि की रात्रि में अभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। दादाजी धाम परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु मंदिर के पट पूरे दिन खुले रहेंगे।

Read Also :- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में बने...

गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...