9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के सीनियर क्लब में सदाबहार ,सुमधुर गीतों से सजी एक शाम

भेल के सीनियर क्लब में सदाबहार ,सुमधुर गीतों से सजी एक शाम

Published on

भेल भोपाल ।

स्वर वाटिका संस्थान संगीत शाला के आयोजन “संगीत संध्या” में बही गीतों की गंगा स्वर वाटिका संस्थान संगीत शाला द्वारा भेल के सीनियर क्लब(ऑफिसर्स क्लब)में सदाबहार ,सुमधुर गीतों से सजी एक शाम का आयोजन सुपरिचित गायिका एवं संस्थान अध्यक्ष आशी द्विवेदी के दिशा निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि बीके सिंह,सेवा निवृत्त महाप्रबंधक,मानव संसाधन भेल ने विधिवत सरस्वती की पूजा ,अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुप्रसिद्ध की बोर्ड प्लेयर पवन दुबे एवं शशिकांत  ने अतिथि का पुष्प गुच्छों से स्वागत किया। सर्व प्रथम “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम” गीत को कृष्णा एवं प्रिया जी ने सुमधुर आवाज  में प्रस्तुत कर संगीत संध्या का आगाज किया।

यह भी पढ़िए: बिहार सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित छठ पूजा का आयोजन

संगीत शाला के सभी गायक एवं गायिकाओं ने मनभावन संगीत से सजे हुए सदाबहार गीतों को अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। गायक जयशंकर , शशि कुमार पिल्लई (एक्स डिप्टी सीएमएम,वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे), मोहन , कृष्णा , मुकेश श्रीवास्तव (सेवा निवृत्त, अपर महा प्रबंधक भेल), राजेश परते , कुलदीप , शशिकांत वाडापल्ली (सेवा निवृत्त प्रबंधक भेल), प्रवीण , राजेश श्रीवास्तव, रवि खरे , अरुण , शिवानी , लता , राजेश्वरी , ममता , प्रिया , नीना  , पद्मिनी,आशी आदि की प्रस्तुतियों ने संगीत संध्या को यादगार बना दिया।  पवन दुबे (कीबोर्ड) और अजय कुमार डांडे (ऑक्टापैड) का संगीत संयोजन/संगत उत्कृष्ट,था। प्रख्यात कवि  सुरेश सोनपुरे”अजनबी”ने रोचक सफल संचालन किया। ध्वनि संचालन  मनोज खरे द्वारा किया गया। राजेश्वरी  एवं इंदिरा सोनपुरे का सहयोग समन्वय उत्कृष्ट उल्लेखनीय था।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...