10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यगुजरात में फैक्ट्री विस्फोट से तीन की मौत, 24 घायल आसपास की...

गुजरात में फैक्ट्री विस्फोट से तीन की मौत, 24 घायल आसपास की कंपनियों को भी भारी नुकसान

Published on

गुजरात ।
गुजरात के भरूच जिले के दहेज स्थित एक रासायनिक फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने हड़कंप मचा दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट एम्प्लोय जेम्स केमिकल कंपनी में हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

यह भी पढ़िए:केरवा डैम के आठ गेटों के ऊपर बना सीसी स्लैब अचानक भरभराकर गिरा, बडा हादसा टला— जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन के अफसर…

फैक्ट्री के आसपास की अन्य कंपनियों को भी नुकसान पहुंचा है और कुछ जगहों पर आग लगने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। भरूच जिले के एसपी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन शुरुआती अनुमान के अनुसार यह रासायनिक रिएक्शन से हुआ विस्फोट बताया जा रहा है।-

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...