17.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालकेरवा डैम के आठ गेटों के ऊपर बना सीसी स्लैब अचानक भरभराकर...

केरवा डैम के आठ गेटों के ऊपर बना सीसी स्लैब अचानक भरभराकर गिरा, बडा हादसा टला— जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे,स्थिति का किया निरीक्षण— स्ट्रक्चर की भी करवाई जाएगी जांच, 40 साल पुराना बताया जा रहा है पुल

Published on

राजधानी के सुंदर पर्यटन स्थलों में शुमार केरवा डैम पर मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे आठ गेटों के ऊपर बना सीसी स्लैब अचानक भरभराकर गिर पडा। गनीमत यह रही कि उस वक्त पुल पर न तो कोई पर्यटक था और न ही कोई गुजर रहा था, वरन बडा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्ट्रक्चर की जांच करवाने और दोबरा निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही है।

यह भी पढ़िए: बिहार की राजनीति में ‘रंगदारी’ शब्द क्यों छाया? जानें क्या है रंगदारी का मतलब और PM मोदी ने इसे क्यों बनाया चुनावी हथियार

फिलहाल उक्त स्थल से आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। 40 साल पुराने बताए जा रहे उक्त ब्रिज पर हमेशा पर्यटकों की आवाजाही रहती है। अक्सर शाम के वक्त यहां बडी संख्या में सैलानी आते हैं, लेकिन दोपहर का समय होने के कारण यहां हादसे के वक्त कोई नहीं था। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जिला प्रशासन ने भी स्थानीय लोगों से अपील की है कि डैम क्षेत्र में अनावश्यक रूप से न जाएं और इससे बचें।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...