22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालनिशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

Published on

भोपाल

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक के सीने पर चार बार वार किए और फिर शव को बेस्ट प्राइस के पास 80 फीट रोड पर ऑटो से फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घूमने निकला था युवक, अर्धनग्न मिला शव मृतक की पहचान प्रताप नगर निवासी अरविंद मीणा (19) के रूप में हुई है, जो एक गारमेंट्स शॉप पर सेल्समैन था। परिजनों के अनुसार, होली खेलने के बाद अरविंद अपने दो दोस्तों, विशाल ठाकुर उर्फ भूरा और सचिन के साथ घूमने निकला था।

देर रात उसका अर्धनग्न शव सड़क किनारे मिला, जिसके शरीर के ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे। भीड़ देख रुके पिता को मिला बेटे का शव घटना का सबसे दुखद पहलू तब सामने आया जब अरविंद के पिता, हल्केराम मीणा, बेस्ट प्राइस के पास जमा भीड़ को देखकर वहां रुके। पास जाकर देखने पर उन्होंने सड़क पर अपने ही बेटे का लहूलुहान शव पड़ा पाया। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। वहीं, पुलिस की जांच में देरी से नाराज परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे शव सड़क पर रखकर जाम लगाएंगे।

Read Also :- भेल में होली मिलन, फाउंड्री गेट पर जुटे कर्मचारी

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...