13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालभजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी...

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

Published on

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन मोड पर कार्य कर रही है। इस वर्ष के बजट में सरकार ने ग्रामीण बीपीओ से लेकर सुरक्षा के लिए कालिका यूनिट्स तक कई दूरगामी घोषणाएं की हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित परिवेश प्रदान करना है। आर्थिक संबल: 100 करोड़ से बनेंगे रूरल विमेन बीपीओ ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षित महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के लिए जिला स्तर पर रूरल विमेन बीपीओ स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, लखपति दीदी ऋण योजना की सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे प्रदेश की 16 लाख से अधिक ‘लखपति दीदियों’ को अपने व्यवसाय विस्तार में मदद मिलेगी।

नवाचार: राज सखी स्टोर और सक्षम सेंटर्स महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा बनाए गए उत्पादों की ब्रांडिंग और बिक्री के लिए सभी संभागीय मुख्यालयों पर ‘राज सखी स्टोर्स’ खोले जाएंगे। इसके अतिरिक्त:  सक्षम सेंटर: 100 क्लस्टर लेवल फेडरेशन कार्यालयों में डिजिटल और वित्तीय साक्षरता केंद्र शुरू होंगे। बैंकिंग सखी: 5 हजार महिलाओं को प्रशिक्षित कर ‘बैकिंग कॉरेस्पोंडेंट’ बनाया जाएगा। नारी शक्ति उद्यम: मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत ऋण सीमा 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की गई है। पोषण और स्वास्थ्य: 11 हजार अमृत वाटिकाएं आंगनबाड़ी और स्कूलों में ताजी सब्जियां और फल उपलब्ध कराने के लिए 11 हजार अमृत पोषण वाटिकाओं का निर्माण होगा। ‘किशोरी बालिका योजना’ का विस्तार अब राज्य के सभी 27 आकांक्षी ब्लॉक्स में किया जाएगा, जिससे 50 हजार से अधिक बालिकाएं लाभान्वित होंगी। 

Read Also :- भेल लेडीज़ क्लब की प्री-होली उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...