15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल लेडीज़ क्लब की प्री-होली उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भेल लेडीज़ क्लब की प्री-होली उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

Published on

भोपाल

बीएचईएल लेडीज़ क्लब द्वारा प्री-होली उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों ने फूलों की होली खेलकर आपसी स्नेह और उल्लास का सुंदर संदेश दिया । रंग-बिरंगे फूलों और पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित वातावरण ने सभी का मन मोह लिया ।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनमोहक श्रृंखला ने समां बांध दिया । हंसी-ठिठोली से भरपूर हास्य कवि सम्मेलन ने उपस्थित सभी महिलाओं को खूब गुदगुदाया, वहीं विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों ने भारतीय परंपरा और उत्सव की उमंग को जीवंत कर दिया। प्रतिभागियों की ऊर्जा और उत्साह ने समारोह को यादगार बना दिया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रोजी उपाध्याय ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । उन्होंने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए इस तरह के आयोजनों को आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करने वाला बताया । कार्यक्रम का सफल आयोजन क्‍लब की उपाध्‍यक्षा श्रीमती योगिता बघेल एवं श्रीमती ज्योति शर्मा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ । लेडीज क्‍लब की विभिन्‍न संस्‍थाओं की उपाध्‍यक्ष श्रीमती अनुजा मजुमदार, श्रीमती प्रीति अग्रवाल, श्रीमती ललिता चटर्जी एवं सचिव श्रीमती मनीषा शर्मा, श्रीमती वीना बरनवाल, श्रीमती रितु आर्या एवं सभी के प्रयासों से यह प्री-होली उत्सव अत्यंत सफल और आनंदमय रहा । बीएचईएल लेडीज़ क्लब का यह आयोजन उत्साह, परंपरा और एकता का प्रतीक बना, जिसने सभी को रंगों के इस पावन पर्व का स्वागत करने के लिए उत्साहित कर दिया ।

Read Also :- मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...