6.7 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeभोपालएनआरआई कॉलेज में धूमधाम से निकली वेंकटेंश बालाजी की बारात

एनआरआई कॉलेज में धूमधाम से निकली वेंकटेंश बालाजी की बारात

Published on

भोपाल 
रायसेन रोड सज्जन सिंह नगर स्थित एनआरआई संस्थान में लक्ष्मी पद्मावती वेंकटेंश बालाजी हनुमान एवं गरूण मंदिर के प्रांगण में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले ब्रह्मोत्सव का आज दूसरा दिन था। सुबह सें ही श्रद्वालुगण मंदिर प्रांगण जय श्रीमननारायण कें उद्घघोष लगाते हुअे बहुत उत्साहित थें। ब्रह्मोत्सव के दुसरे दिन गुरूवार को सुबह 9 बजे से सुप्रभात सेवा के बाद भगवान बालाजी कों भोग लगाया गया। उत्सव की शुरूवात करने के लिये भगवान गरुण की आकृति वाले ध्वज की पुजा की गई। ध्वजारोहण अर्थात गरुड़ ध्वज फहराना ब्रह्मोत्सव के आरंभ का संकेत है।

यह मंदिर परिसर के अंदर ध्वजास्तंभम में किया जाता है। मंदिर के संरक्षक डी. सुबोध सिंह, श्रीमति जयश्री सिंह व पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वज जिस पर गरुड़ का चित्र अंकित होता है फहराया गया ऐसा माना जाता है कि गरुड़ ब्रह्मा, इंद्र, यम, अग्नि, कुबेर, और वायुदेव जैसे देवताओं और वशिष्ठ एवं विश्वामित्र जैसे ऋषियों को आमंत्रित करने देवलोक जाते हैं। यह ध्वज अब अगले तीन दिनो तक लगा रहेगा व ब्रह्मोत्सव की समाप्ती पर इसे उतारा जायेगा।

शेषवाहन पर सवार भगवान वेंकटेश्वर की शोभायात्रा मंदिर के प्रांगण मे धुमायी गई। शेष का अर्थ है सेवा करना। आदि शेष एक हज़ार सिरों वाला सर्प है जिस पर भगवान श्री महाविष्णु अपने धाम वैकुंठ में विश्राम करते हैं। ब्रह्मोत्सव के पहले दो दिनों में भगवान बालाजी को शेषवाहन पर सवार होकर मंदिर प्रांगण मे शोभायात्रा में ले जाया जाता है।भगवान वेंकटेश्वर शेषवाहन पर सवार होकर यज्ञशाला पहुचे जहॉ उनकी स्थापना की गई। यज्ञशाला के चारो द्वार की पुजा कर अग्नि प्रतिष्ठा की गई। व भगवान बालाजी के सामने मूलमंत्र हवन किया गया। माता लक्ष्मी का नो कलशो से अभिषेक किया गया जिसमे माता लक्ष्मी को दूध, दही, पंचामृत व पवित्र जल से स्नान कराया गया।

यह भी पढ़िए: IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस में आया धांसू ऑलराउंडर! शार्दुल ठाकुर को 2 करोड़ में किया शामिल, वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

शाम को 6 बजे विष्णुसहस्त्रनामपरायणम का पाठ किया गया व उसके बाद बालाजी महाराज की विवाह बारात गाजे बाजे के साथ पालकी के रुप मे मंदिर के प्रांगण से आंनद नगर तक निकली। भक्तगण बारात मे नाचते हुये चल रहे थे। भगवान बालाजी के विशेष श्रंगार ने भक्तो का मन मोह लिया। बाद मे पूर्णाहुति आयोजित की गई व प्रसाद वितरण किया गया।
ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शांति पाठ, गोदा माता का पंचाअमृतम से अभिषेक व श्रंगार किया जायेगा। उसके पश्चात पूर्णाहुति बलिहरणम आयोजित की जायेगी। शाम को 5 बजे श्रीदेवी, भूदेवी के साथ बालाजी महाराज का कल्याणम अर्थात विवाह उत्सव संपन्न होगा।

Latest articles

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

भोपाल पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े...

एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा

भोपाल मप्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन  काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के कड़े...

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

भोपाल राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री...

More like this

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

भोपाल पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े...

एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा

भोपाल मप्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन  काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के कड़े...