17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालभिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने...

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

Published on

भोपाल

राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके और उसके बाद लगी भीषण आग ने कोहराम मचा दिया। इस हृदयविदारक हादसे में 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि 4 अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि केमिकल फैक्ट्री की आड़ में यहाँ अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। पुलिस को घटनास्थल से भारी मात्रा में बारूद, निर्मित पटाखे और पैकिंग के डिब्बे बरामद हुए हैं।

चश्मदीदों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब फैक्ट्री में लगभग 25 मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक एक तेज धमाका हुआ और पूरी बिल्डिंग आग की लपटों में घिर गई। मंजर देख कांप उठी रूह धमाका इतना शक्तिशाली था कि मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। शव इतनी बुरी तरह जल गए थे कि कई जगह केवल कंकाल ही शेष बचे थे। रेस्क्यू टीम को मौके से क्षत-विक्षत बॉडी पार्ट्स मिले, जिन्हें पॉलीथीन में इकट्ठा करना पड़ा। दोपहर करीब 12:30 बजे कलेक्टर अतिका शुक्ला ने मौके का मुआयना किया और बताया कि यह हादसा किसी छोटे एक्सप्लोसिव मटेरियल के कारण हुआ लगता है, गैस रिसाव की पुष्टि नहीं हुई है।

पीएम और मुख्यमंत्री ने जताया शोक इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी घटना को अत्यंत दुखद बताया है। किराए के मकान में रहते थे मजदूर, मालिक फरार मृतक मजदूरों में से 5 मोतिहारी (बिहार) के रहने वाले थे, जो अपने परिवारों के साथ यहाँ किराए के मकानों में रहकर गुजर-बसर कर रहे थे। अपनों को खोने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, फैक्ट्री मालिक राजेंद्र हादसे के बाद से ही फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

Read Also :- महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

Latest articles

अमृतपाल सिंह की हिरासत पर सियासत तेज, नवजोत कौर सिद्धू ने सीएम भगवंत मान को घेरा

चंडीगढ़। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की जेल ट्रांसफर और हिरासत को लेकर पंजाब...

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...