9.4 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालपूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के...

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

Published on

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के पूर्व प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों को जबरन कार में बैठाकर ले गया और उनके साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय युवती अवधपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है और एक निजी कंपनी में काम करती है। उसका एक दशक पहले शुबम कुमार से गहरा परिचय था, लेकिन उसकी कुछ हरकतों के कारण युवती ने उससे दूरी बना ली थी।

बताया गया कि घटना मंगलवार सुबह की है। उस समय युवती अपने दोस्त राहुल के साथ एक रेस्टोरेंट में बैठी थी। इसी दौरान शुबम कुमार अपने ममेरे भाइयों, भाभी और कुछ अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया। सभी ने मिलकर युवती और उसके दोस्त को जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों को गोविंदपुरा क्षेत्र के बरखेड़ा पठानी इलाके में ले जाकर सुनसान जगह पर उनके साथ मारपीट की और कुछ देर बाद छोड़ दिया। इधर रेस्टोरेंट के सामने हंगामा होने की सूचना पुलिस को दी गई थी।

मौके पर पहुंची पुलिस को वहां एक मोपेड लावारिस हालत में मिली, जो पीड़ित युवती की बताई जा रही है। पुलिस ने युवती से संपर्क किया तो उसने पहले कार्रवाई से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में आरोपियों के खिलाफ अपहरण, गाली-गलौज, बंधक बनाकर मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कराया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...

शाहजहानाबाद की अशोका कॉलोनी में सरेराह हवाई फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत, वारदात सीसीटीवी में कैद

भोपाल। राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अशोका कॉलोनी में शुक्रवार...

अधिकमास एवं छठवें बड़े मंगल का दिव्य संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखने वाले अधिकमास और छठवें बड़े मंगल के...