10.7 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालशादियों के लिए अब कार्ड दिखाने पर ही मिलेंगे कमर्शियल सिलेंडर, प्रशासन...

शादियों के लिए अब कार्ड दिखाने पर ही मिलेंगे कमर्शियल सिलेंडर, प्रशासन ने लागू की नई व्यवस्था

Published on

भोपाल। राजधानी में शादी-ब्याह का सीजन शुरू होते ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत गहरा गई है। इस किल्लत को दूर करने और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने एक नई व्यवस्था लागू की है। अब जिन घरों में विवाह समारोह हैं, उन्हें गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए नजदीकी गैस एजेंसी पर शादी का कार्ड और पहचान पत्र जमा करना होगा। इस प्रक्रिया के बाद ही एक परिवार को अधिकतम दो कमर्शियल सिलेंडर आवंटित किए जाएंगे। जिला खाद्य नियंत्रक (फूड कंट्रोलर) चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि सभी एलपीजी कंपनियों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत नियम कुछ इस प्रकार होंगे

डिपॉजिट उपभोक्ताओं को प्रत्येक सिलेंडर के लिए ₹2200 की सुरक्षा राशि (दो सिलेंडरों के लिए ₹4400) जमा करनी होगी। यह राशि सिलेंडर वापस करने पर लौटा दी जाएगी। रिफिलिंग चार्ज गैस भरवाने के लिए प्रति सिलेंडर ₹1850 का शुल्क अलग से देना होगा। समय सीमा सिलेंडर प्राप्त करने के 2 से 3 दिन के भीतर उसे एजेंसी पर लौटाना अनिवार्य होगा।

आवेदन में देनी होगी आयोजन की विस्तृत जानकारी

सिलेंडर प्राप्त करने के लिए आवेदक को एक औपचारिक आवेदन देना होगा, जिसमें शादी की तारीख, समय और आयोजन स्थल का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सीमित संसाधनों का वितरण पारदर्शी तरीके से सीधे जरूरतमंदों तक हो सके। प्रशासन की इस नई व्यवस्था पर कैटर्स एसोसिएशन ने असंतोष व्यक्त किया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रिंकू भटेजा का कहना है कि बड़े आयोजनों में गैस की खपत बहुत ज्यादा होती है, ऐसे में केवल दो सिलेंडर ऊंट के मुंह में जीरे के समान हैं। सिलेंडर की कमी के कारण कई कैटर्स को मजबूरी में लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनाना पड़ रहा है या खाने के मेन्यू में कटौती करनी पड़ रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...

शाहजहानाबाद की अशोका कॉलोनी में सरेराह हवाई फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत, वारदात सीसीटीवी में कैद

भोपाल। राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अशोका कॉलोनी में शुक्रवार...

अधिकमास एवं छठवें बड़े मंगल का दिव्य संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखने वाले अधिकमास और छठवें बड़े मंगल के...