13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालपटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Published on

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जी का प्रगटोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है। मंदिर ट्रस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:00 बजे भगवान भोलेनाथ के विशेष पूजन से होगी।

इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में विराजमान भगवान परशुराम जी का विधि-विधान से अभिषेक, पूजन एवं महाआरती संपन्न की जाएगी। शाम को भक्तिमय माहौल के बीच सांय 5:30 बजे से महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव ने बताया कि भगवान परशुराम ऋषि परंपरा और क्षत्रिय तेज के अद्भुत संगम हैं, जिनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और सत्य की स्थापना की प्रेरणा देता है। ट्रस्टियों ने भोपाल के सभी श्रद्धालु भक्तजनों से आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करें।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...

शादियों के लिए अब कार्ड दिखाने पर ही मिलेंगे कमर्शियल सिलेंडर, प्रशासन ने लागू की नई व्यवस्था

भोपाल। राजधानी में शादी-ब्याह का सीजन शुरू होते ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत...